विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस को चीन का हितैषी बताते हुए युवा मोर्चा ने किया प्रदर्शन Dehradun News

By Bhanu Prakash SharmaEdited By:
Published: Fri, 26 Jun 2020 11:36 AM (IST)

भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर ने कांग्रेस को चीन का हितैषी बताते हुए कांग्रेस का पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।

कांग्रेस को चीन का हितैषी बताते हुए युवा मोर्चा ने किया प्रदर्शन Dehradun News
कांग्रेस को चीन का हितैषी बताते हुए युवा मोर्चा ने किया प्रदर्शन Dehradun News

देहरादून, जेएनएन। भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पर सेना का मनोबल तोड़ने वाला बयान देने का आरोप लगाया। साथ ही चीन का हितैषी बताते हुए कांग्रेस का पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।

लैंसडौन चौक पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं एकत्र हुए और कांग्रेस का पुतला दहन किया। इस मौके पर भाजयुमो नेता श्याम पंत ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चीन सीमा पर उपजे हालात पर लगातार बयानबाजी कर रहे हैं। इसमें वे भारतीय सैनिकों का मनोबल तोड़ रहे हैं। 

श्याम पंत ने आरोप लगाया कि कांग्रेस चीन के हितैषी के रूप में बात कर रही है। इसकी भाजयुमो कड़ी निंदा करता है। राजेश रावत ने कहा कि कांग्रेस वही पार्टी है, जिसने देश में आपातकाल लगाकर लोगों पर अत्याचार किया। आज वह केंद्र सरकार पर तानाशाही का आरोप लगा रही है, जबकि केंद्र सरकार सभी मोर्चों पर बेहतर कार्य कर रही है। 

इस दौरान भावना चौधरी, सुखबीर कुमार, रोहित चौहान, पारस गोयल, महेश जगूड़ी, दीपक सकलानी, रिंकू शंकर, सौरव शर्मा, चेतन जग्गी, सौरभ कपूर, मंसूर खान आदि मौजूद रहे।

विधायक ने 120 लोगों को बांटी राशन किट

मसूरी विधायक गणेश जोशी ने धनोल्टी विधानसभा के तहत पडऩे वाले तुनेटा, खट्टापानी, कोल्टी तथा मवाणा गांव के लगभग 120 लोगों को हंस फाउंडेशन के सहयोग से राशन किट वितरित की। 

इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक गणेश जोशी के सामने अपने गांव की समस्याएं भी रखीं। ग्रामीणों ने 300 मीटर लंबे लंढौर-खट्टापानी मोटर मार्ग के चौड़ीकरण कर पक्का करने की मांग की। विधायक ने ग्रामीणों की मांगों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। 

यह भी पढ़ें: महंगाई पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस, मानव श्रृंखला बनाकर जताया विरोध

विधायक ने कहा कि यह मेरे विधानसभा का क्षेत्र नहीं है, लेकिन समस्याएं संज्ञान में आने पर हर संभव मदद करेंगे। इस मौके पर भाजपा मंडलाध्यक्ष मोहन पेटवाल, भाजयुमो अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी नेहा जोशी, लंढौर कैंटबोर्ड उपाध्यक्ष बादल प्रकाश, कोल्टी ग्रामप्रधान सब्बल सिंह, पूर्व प्रधान भरत सिंह आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने महंगाई के खिलाफ फूंका भाजपा सरकार का पुतला Dehradun News