Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महंगाई पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस, मानव श्रृंखला बनाकर जताया विरोध

    By Edited By:
    Updated: Thu, 25 Jun 2020 08:11 PM (IST)

    पेट्रोल डीजल एवं रसोई गैस समेत अन्य वस्तुओं की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि पर केंद्र सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस सड़क पर उतरी।

    महंगाई पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस, मानव श्रृंखला बनाकर जताया विरोध

    देहरादून, जेएनएन। पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस समेत अन्य वस्तुओं की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि पर केंद्र सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस सड़क पर उतरी। नारेबाजी करते हुए कांग्रेसियों ने मानव श्रृंखला बनाकर विरोध जताया। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए इन्हें जनविरोधी करार दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय से घंटाघर, दर्शनलाल चौक तक मानव श्रृंखला बनाकर प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हाथों में झंडा व तख्तियां लेकर कार्यकर्ता आगे बढ़े। प्रदर्शन से पूर्व प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में हुई सभा में प्रीतम सिंह ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पिछले छह वर्षों में मोदी सरकार ने देश की जनता की मेहनत की कमाई को लूटा है। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार ने कोरोना काल के पिछले तीन महीनों में पेट्रोल के दाम 21.50 रुपये व डीजल के दाम 26.46 रुपये तक बढ़ा दिए हैं। कोरोना महामारी के कारण आर्थिक मंदी से जूझ रहे आमजन की अब महंगाई ने कमर तोड़ दी है। कांग्रेस अब केंद्र सरकार के विरोध में जिला, ब्लॉक व न्याय पंचायत स्तर तक आंदोलन चलाएगी। 

    यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने महंगाई के खिलाफ फूंका भाजपा सरकार का पुतला Dehradun News

    प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। इसके बाद कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित किया। जिसमें प्रदेश कांग्रेस ने राष्ट्रपति से पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस की कीमतों में की गई वृद्धि को वापस लेने के निर्देश देने की मांग की है। इस दौरान महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई आम जनजीवन को और जटिल बना रही है। एक ओर जहां कोरोना महामारी के कारण सभी क्षेत्रों में मंदी का दौर चल रहा है, वहीं महंगाई बढ़ने से निम्न वर्ग के सामने दो वक्त की रोटी का इंतजाम करना भी मुश्किल होता जा रहा है। इसी प्रकार महंगाई बढ़ती रही तो देश में गरीब तबका कैसे जिएगा। प्रदर्शन में दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

    यह भी पढ़ें: महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला फूंका Dehradun News

    comedy show banner
    comedy show banner