विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड में भी भाजपा मनाएगी जनजातीय गौरव दिवस, बिरसा मुंडा के बलिदान को पहुंचाएगी जन जन तक

Published: Sun, 15 Nov 2026 08:12 PM (IST)

भाजपा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मना रही है। पार्टी 18 नवंबर ...और पढ़ें

भाजपा प्रदेश कार्यालय में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि देते प्रदेश अध्यक्षा महेंद्र भट्ट, प्रभारी राम माधव व सहप्रभारी बांसुरी स्वराज

भाजपा प्रदेश कार्यालय में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि देते प्रदेश अध्यक्षा महेंद्र भट्ट, प्रभारी राम माधव व सहप्रभारी बांसुरी स्वराज

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती को भाजपा जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मना रही है। इस मौके पर पार्टी ने जनजातीय समाज के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान शुरू किया है।

पार्टी प्रदेशभर के जनजातीय क्षेत्रों और जिला कार्यालयों में 18 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी। इनमें भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, बलिदान और जनजातीय समाज के उत्थान में उनके योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने पर जोर रहेगा।

रविवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी राम माधव, प्रदेश सह प्रभारी अरविंद मेनन, बांसुरी स्वराज, प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट समेत पार्टी नेताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

प्रदेश प्रभारी राम माधव ने कहा कि 15 नवंबर जनजातीय समाज के इतिहास का गौरवशाली दिन है। भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों की जनजातीय विरोधी नीतियों के खिलाफ समाज को जागरूक और एकजुट कर बड़ा आंदोलन खड़ा किया था।

उनका संघर्ष और बलिदान स्वतंत्रता आंदोलन का महत्वपूर्ण अध्याय है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2021 में उनकी जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भी विभिन्न जनजातीय समुदायों के बीच जाकर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि देश की आजादी का आंदोलन किसी एक वर्ग या राजनीतिक दल का प्रयास नहीं था। इसमें जनजातीय समाज की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

लंबे समय तक इस योगदान को अपेक्षित पहचान नहीं मिली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय समाज के नायकों को सम्मान देने और उनके इतिहास को सामने लाने का काम किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि 18 नवंबर तक प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित कर भगवान बिरसा मुंडा के विचारों और बलिदान को लोगों तक पहुंचाया जाएगा। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री खजान दास, विधायक सविता कपूर, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, तरुण बंसल, दीप्ति रावत, ज्योति प्रसाद गैरोला, प्रदेश कार्यालय सचिव जगमोहन रावत, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में जनआशीर्वाद यात्रा से सत्ता की हैट्रिक साधने मैदान में उतरेगी भाजपा, ये बड़े नेता भी करेंगे दौरे

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा शीर्ष नेतृत्व तैयार करेगा रोडमैप, प्रदेश कार्यालय में बैठक रविवार को

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।