विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड में जनआशीर्वाद यात्रा से सत्ता की हैट्रिक साधने मैदान में उतरेगी भाजपा, ये बड़े नेता भी करेंगे दौरे

Published: Sun, 15 Nov 2026 07:53 PM (IST)

उत्तराखंड में भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 25 दिसंबर से 'जनआशीर्वाद यात्रा' शुरू कर रही है। इस यात्रा का ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव का रण सजने से पहले भाजपा ने सियासी बिसात पर अपनी चालें चलनी शुरू कर दी हैं। सत्ता की हैटट्रिक साधने के लिए पार्टी 25 दिसंबर से जनआशीर्वाद यात्रा निकालने जा रही है। दोनों मंडलों में प्रस्तावित इस यात्रा से भाजपा प्रदेश के राजनीतिक तापमान को चुनावी रंग देने की कोशिश करेगी।

यात्रा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भी आगमन प्रस्तावित है। रविवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष की मौजूदगी में हुई प्रदेश स्तरीय सांगठनिक बैठक में यह निर्णय लिया गया।

पार्टी मुख्यालय में तीन अलग अलग बैठकें केंद्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व की मौजूदगी में हुई। प्रथम बैठक में प्रदेश महामंत्री एवं वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए। द्वितीय बैठक में मुख्यमंत्री धामी एवं टोली बैठक हुई और तृतीय बैठक में विमर्श टीम के साथ विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में साफ किया गया कि पार्टी का जोर जनसंपर्क और जनसंवाद कार्यक्रमों पर है। बूथ कमेटियों के गठन व सशक्तीकरण अभियान को विशेष प्राथमिकता दी गई। संगठन को निर्देश दिए गए कि प्रत्येक बूथ पर सक्रिय टीम तैनात की जाए।

विधानसभा स्तर पर भी चुनावी तैयारियों की समीक्षा और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने को कहा गया। आगामी दिनों में प्रदेश भाजपा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करने का निर्णय लिया गया है।

इसके साथ ही सभी मोर्चों को अलग-अलग कार्यक्रम सौंपे गए, ताकि समाज के विभिन्न वर्गों के बीच पार्टी की पहुंच और संवाद को विस्तार दिया जा सके।

कांग्रेस में आपसी रण बहुत: राममाधव

भाजपा के प्रदेश प्रभारी राम माधव ने कहा कि भाजपा अब तक कह सबसे बड़ी जीत के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रही है। कहा, कांग्रेस में आपसी रण बहुत है, जिसके लिए वहां नीति बन रही है, लेकिन भाजपा जनता का आशीर्वाद पाने के लिए चुनावी रण की योजना बना रही है।

यह भी पढ़ें- सीएम धामी ने कालाढूंगी में नारी शक्ति सम्मान समारोह में किया प्रतिभाग, क्षेत्र के विकास के लिए कीं छह घोषणाएं

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री धामी का कांग्रेस पर हमला बोले, जौलजीबी घटना बर्दाश के काबिल नहीं, पराजय भांपकर खीझ निकाल रहे विधायक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।