मुख्यमंत्री धामी का कांग्रेस पर हमला बोले, जौलजीबी घटना बर्दाश के काबिल नहीं, पराजय भांपकर खीझ निकाल रहे विधायक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलजीबी मेले में कांग्रेस विधायक के व्यवहार की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि ...और पढ़ें

HighLights
मुख्यमंत्री धामी ने कांग्रेस विधायक के उत्पात की निंदा की।
कांग्रेस पर आगामी चुनाव हारने के डर से अराजकता का आरोप।
जनता ऐसे कृत्यों के लिए कांग्रेस को सबक सिखाएगी।
राज्य ब्यूरो, जागरण देहरादून। ‘जौलजीबी मेले में कांग्रेस विधायक हरीश धामी द्वारा किए गए उत्पात को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। धामी ने कहा कि उनका उत्पात बर्दाश्त के काबिल नहीं है। कांग्रेस अगले विधानसभा चुनाव में पराजय को भांपकर आशंकित है और अराजकता पर उतर आई है।
ऐसे कृत्यों के कारण जनता विपक्षी दल को बार-बार खारिज कर रही है। सांस्कृतिक-आध्यात्मिक उत्सव के कार्यक्रम में ऐसी हरकत खीझ का दर्शा रहा है। बेहतर रहेगा कि कांग्रेस जनता का दिल जीतने का प्रयास करे। ऐसा रवैया उन्हें जनता की नजरों में गिराएगा और हाशिये पर भी धकेल देगा। जनता अगले चुनाव में एक बार फिर कांग्रेस को सबक सिखाने जा रही है।
भाजपा ने जौलजीबी मेले में कांग्रेस विधायक के कृत्य को गुंडागर्दी करार देकर कड़ी आलोचना की। इसे शर्मनाक हरकत बताकर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि चुनाव से कांग्रेस का असली चेहरा एक बात फिर जनता के सामने आ गया है।
साबित हुआ है कि जनता दी गई 10 वर्ष की सजा के बाद भी कांग्रेस के विधायकों नेताओं की हिंसक एवं अलोकतांत्रिक प्रवृत्ति में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ये देवभूमि की जनता और उनकी चुनी हुई सरकार है, ऐसी कोई गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी, कानूनी और लोकतांत्रिक तरीके से कांग्रेस को करारा जवाब मिलेगा।
उन्होंने कांग्रेस विधायक की मारपीट, गुंडागर्दी, हंगामे और अमर्यादित को बेहद शर्मनाक और नैतिकहीनता की पराकाष्ठा बताया। अपनी प्रतिक्रिया में उन्होंने कहा कि ये कांग्रेस पार्टी का असली आपराधिक एवं अलोकतांत्रिक चेहरा बताया है।
दरअसल विपक्षी विधायक एवं नेता, डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों और मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की लोकप्रियता से बौखलाये हुए हैं। यही वजह है कि वे लगातार झूठ, भ्रम, अफवाह और अराजक राजनीति कर राज्य का माहौल खराब करने की कोशिश में हैं।
लेकिन प्रदेश की जागरूक एवं जिम्मेदार जनता और उनकी चुनी सरकार के चलते, उनकी सारी कोशिशें असफल साबित हो रही हैं। ऐसे में अब जब चुनाव होने वाले हैं और जनता के सामने परीक्षा का समय आ गया है तो कांग्रेस में हताशा एवं निराशा आना स्वाभाविक है। उन्होंने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से कहा कि यदि थोड़ी सी नैतिकता एवं साहस शेष है तो वे तत्काल अपने विधायक पर कार्रवाई करें।
चुनाव से पहले हार की आहट से बौखलाई कांग्रेस: खजान दास
कैबिनेट मंत्री खजान दास ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व को अपने विधायक के व्यवहार पर जवाब देना चाहिए। यदि पार्टी ऐसे आचरण पर चुप्पी साधती है तो यह उसकी राजनीतिक सोच और संगठनात्मक अनुशासन पर भी सवाल खड़े करता है।
भाजपा विधायक विनोद चमोली ने कहा कि चुनाव से पहले ही कांग्रेस नेताओं की बेचैनी और हताशा सामने आने लगी है। भाजपा की बढ़ती राजनीतिक ताकत और चुनावी तैयारियों से कांग्रेस में घबराहट दिखाई दे रही है।
प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत और प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने भी कांग्रेस के इस घटनाक्रम को लेकर पार्टी की राजनीतिक कार्यशैली और नेतृत्व की जवाबदेही पर सवाल उठाए। कांग्रेस नेतृत्व से पूछा कि क्या वह अपने विधायक के इस व्यवहार का समर्थन करती है?
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।