Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand Politics: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बोले, घोटाले और दलाल संस्कृति का देवभूमि से सफाया करेगी भाजपा

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Wed, 17 Aug 2022 03:17 PM (IST)

    Uttarakhand Politics भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा घोटाले और दलाल संस्कृति का देवभूमि से सफाया करेगी। कहा सरकार अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा में पेपर लीक मामले में लिप्त हर व्यक्ति को सजा दिलाएगी।

    Hero Image
    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट। फाइल फोटो

    राज्य ब्यूरो, देहरादून: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड से भ्रष्टाचार, घोटाला व दलाल संस्कृति के सफाये के लिए भाजपा सरकार प्रतिबद्ध है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार कर रहे हैं। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा में पेपर लीक मामले में बेरोजगारों की शिकायत का संज्ञान लेकर मुख्यमंत्री ने बगैर देरी किए कार्रवाई के निर्देश दिए और परिणाम सबके सामने है। जांच एजेंसी बगैर किसी दबाव के कार्य कर रही है और अब तक की कार्रवाई से यह साबित भी हो चुका है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भट्ट ने कहा कि भाजपा ने अपने दृष्टिपत्र में भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टालरेंस की नीति और पारदर्शी शासन का वादा किया था और मुख्यमंत्री इसे आगे बढ़ा रहे हैं।भ्रष्टाचार में कोई कितना भी शक्तिशाली व्यक्ति क्यों न हो, उसे कानून के दायरे में लाया जाएगा और राज्य के युवाओं के हक पर डाका लाने वालों को सलाखों के पीछे डालकर मुख्यमंत्री ने घोटालेबाजों को यह साफ संदेश दे दिया है।

    उन्होंने कहा कि इस मामले में लिप्त हर व्यक्ति को सरकार सजा दिलाएगी, वह चाहे किसी भी पद पर क्यों न हो।उन्होंने कहा स्वच्छ प्रशासन का ही नतीजा है कि अब भ्रष्टाचारी जेल के भीतर पहुंच रहे हैं और इसका पूरा श्रेय भाजपा की नीतियों और मुख्यमंत्री की दृढ़ इच्छाशक्ति को जाता है।

    मुख्यमंत्री पहले भी ऐसे कई मामलों में कार्रवाई कर चुके हैं। अवैध खनन और शराब के विरुद्ध की गई कार्रवाई की विपक्ष भी सराहना कर रहा है। उन्होंने कहा कि जनता दरबार के अलावा मुख्यमंत्री पोर्टल पर जन शिकायतें निस्तारित की जा रही हैं।

    मुख्यमंत्री आमजन के लिए उपलब्ध हैं और अब बिचौलियों के लिए कोई रास्ता नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग मुख्यमंत्री के अति सराहनीय प्रयासों की प्रशंसा करने की बजाए श्रेय लेने की राजनीति करने में भी लगे हैं। इन्हें बेहतर कार्यों में भी राजनीति से बाज आना चाहिए।

    Uttarakhand Politics: उत्तराखंड में भाजपा संगठन की कमान मदन कौशिक से लेकर महेंद्र भट्ट को सौंपने के निहितार्थ