विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष कौशिक बोले, सेवा भाव को समर्पित रहेगा 30 मई का दिन

By Raksha PanthriEdited By:
Published: Tue, 25 May 2021 10:14 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूरे होने पर 30 मई को उत्तराखंड में भी भाजपा सेवा ...और पढ़ें

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष कौशिक बोले, सेवा भाव को समर्पित रहेगा 30 मई का दिन।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष कौशिक बोले, सेवा भाव को समर्पित रहेगा 30 मई का दिन।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूरे होने पर 30 मई को उत्तराखंड में भी भाजपा सेवा कार्यों में जुटेगी। यह दिन सेवा भाव को पूरी तरह से समर्पित रहेगा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के अनुसार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दिशा-निर्देशों के क्रम में प्रदेश स्तर पर इस कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जा रही है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष कौशिक के मुताबिक राज्य में पार्टी के सभी सांसद और विधायक दो-दो गांवों का दौरा कर सेवा कार्य करेंगे। प्रांत से लेकर बूथ स्तर के पदाधिकारी और अन्य कार्यकर्त्ता, पंचायत व नगर निकायों के जनप्रतिनिधि गांवों में कोरोना प्रभावितों व जरूरतमंदों की मदद के साथ ही मास्क, सैनिटाइजर, औषधि किट, राशन वितरण जैसे कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि भाजयुमो को 30 मई तक दो हजार यूनिट रक्त एकत्रित करने का लक्ष्य दिया गया है। 

उन्होंने कहा कि सभी मोर्चों के कार्यकर्त्ता ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना के प्रसार की रोकथाम के लिए जुटे हुए हैं। वे आरटीपीसीआर जांच और वैक्सीनेशन के लिए भी जनसामान्य को प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आ रही है, लेकिन अभी हमें और अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। 

दुष्प्रचार को नजरअंदाज कर सेवा कार्यों में जुटें कार्यकर्त्ता

भाजपा की जिला व मंडल इकाइयों से संवाद के क्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने मंगलवार को चम्पावत, ऊधमसिंहनगर, नैनीताल और बागेश्वर जिलों के विधायकों, जिलाध्यक्षों समेत अन्य पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से बैठक की। उन्होंने कहा कि विपक्ष के भ्रामक दुष्प्रचार को नजरअंदाज कर सभी कार्यकर्त्ता सेवा कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि परिस्थितियां प्रतिकूल हैं, लेकिन हमें इन्हें अनुकूल बनाना है।

प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय ने पार्टी जिलाध्यक्षों से सेवा कार्यों का संकलन कर प्रदेश कार्यालय को भेजने को कहा, ताकि भविष्य में लोग इससे प्रेरणा ले सकें। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हम संगठन की मजबूती की चिंता करते हैं, उसी तरह मेरा बूथ कोरोना मुक्त हो की चिंता सभी को करनी है।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह बोले, उत्तराखंड को विशेष पैकेज दे केंद्र सरकार

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें