विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा भ्रष्टाचार पर उपदेश न दे कांग्रेस

By Sumit KumarEdited By:
Published: Fri, 18 Dec 2020 04:19 PM (IST)

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि कांग्रेस को भ्रष्टाचार पर उपदेश देने के बजाय आत्मावलोकन की जरूरत है। ...और पढ़ें

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि कांग्रेस को भ्रष्टाचार पर उपदेश देने के बजाय आत्मावलोकन की जरूरत है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि कांग्रेस को भ्रष्टाचार पर उपदेश देने के बजाय आत्मावलोकन की जरूरत है।

राज्‍य ब्‍यूरो, देहरादूनः  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि कांग्रेस को भ्रष्टाचार पर उपदेश देने के बजाय आत्मावलोकन की जरूरत है। कांग्रेस को इस बात पर मंथन करना चाहिए कि आखिर क्यों पिछले विधानसभा चुनाव के वक्‍त सत्‍ता में होने के बावजूद वह 11 पर सिमट कर रह गई।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आरोपों पर पलटवार करते हुए भगत ने कहा कि प्रदेश में पिछली कांग्रेस सरकार के समय आबकारी, खनन तथा अन्‍य कई विभागों में हुए घोटाले सामने आए थे और जनता ने अराजकता का माहौल देखा था। भाजपा सरकार के चार साल पूरे होने को हैं, लेकिन अभी तक भ्रष्टाचार का एक भी मामला सामने नहीं आया है। इसका कारण मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की जीरो टॉलरेंस की नीति है। सरकार ने अभी तक भ्रष्टाचार में लिप्त किसी भी मुलाजिम को बचाने की कोशिश नहीं की और न दोषियों को बख्शा गया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भगत ने कहा कि कांग्रेस नेपथ्य की ओर जा रही है, इसलिए वह अपने वजूद को बचाने के लिए रचनात्मक विपक्ष के बजाय विरोध की राजनीति कर रही है। यह स्थिति तब है, जबकि कांग्रेस में गुटबाजी के हालात जगजाहिर है। कांग्रेस में फिलहाल तीन संगठन चल रहे हैं, जिसमें एक राजीव भवन से, दूसरा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के जाखन स्थित आवास से और तीसरा हल्द्वानी से नेता प्रतिपक्ष चला रही हैं।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने विस सत्र की कम अवधि को बनाया मुद्​दा

सभी अपने नंबर बढ़ाने के फेर में सरकार पर आरोपों की झड़ी लगा रहे हैं और जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। बहुमत की सरकार डरती नही हैं, क्योंकि उसे जनता का समर्थन हासिल होता है। उन्‍होंने कहा कि बेहतर होगा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार के मुद्दे पर खुद के कार्यकाल को देखे। कांग्रेस के नाकारापन के कारण राज्य की जो दुर्गति हुई है, भाजपा अभी उसे संवारने में लगी है।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Assembly Winter Session: नेता प्रतिपक्ष हृदयेश बोलीं, बेरोजगारी और किसानों के मुद्दों पर बनाएंगे दबाव