विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा ने किया कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन, कहा-जनता से माफी मांगे राहुल गांधी

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Sat, 16 Nov 2019 04:35 PM (IST)

प्रदेशभर में भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। भाजपा ने जगह-जगह राहुल गांधी का पुतला जला जमकर नारेबाजी की।

भाजपा ने किया कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन, कहा-जनता से माफी मांगे राहुल गांधी
भाजपा ने किया कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन, कहा-जनता से माफी मांगे राहुल गांधी

देहरादून, जेएनएन। राफेल डील पर फैसला आने के बाद प्रदेशभर में भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। भाजपा ने जगह-जगह राहुल गांधी का पुतला जला जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा, सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद राहुल गांधी को जनता से माफी मांगनी चाहिए।  

राफेल मामले में सुप्रीम कोर्ट से केंद्र सरकार को क्लीन चिट मिलने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। भाजपा महानगर अध्यक्ष विनय गोयल के नेतृत्व में शनिवार को परेड ग्राउंड स्थित भाजपा महानगर कार्यालय से घंटाघर तक रैली निकाली गई। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही पुतला फूंका। महानगर अध्यक्ष गोयल ने कहा, सुप्रीम कोर्ट ने  साफ कर दिया है कि राफेल डील में कोई भी अनियमितता नहीं हुई है। पर राहुल गांधी ने राफेल डील में अनियमितता का आरोप लगाते हुए चौकीदार चोर है का नारा दिया था। 

वहीं, ऋषिकेश में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने रेलवे रोड स्थित पार्टी कार्यालय के समक्ष सांकेतिक प्रदर्शन किया। इस दौरान नगर निगम की महापौर अनीता ममगाईं, भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल, जीएमवीएन के उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंघल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस के झूठ की पोल न्यायालय के फैसले से खुल गई है।

यह भी पढ़ें: टीएचडीसी बचाने को कांग्रेस करेगी टिहरी कूच: हरीश रावत

देश के प्रधान सेवक के खिलाफ चोर जैसे अशिष्ट शब्दों का प्रयोग राहुल गांधी ने किया था, जो कि निंदनीय है। कांग्रेस को इससे सबक लेते हुए इस तरह की बयानबाजी से बचना चाहिए। प्रदर्शन में मंडल अध्यक्ष चेतन शर्मा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रदीप धस्माना, पूर्व पालिकाध्यक्ष स्नेह लता शर्मा, किशन नेगी, महिला मोर्चा अध्यक्ष ऊषा जोशी, पार्षद विपिन पंत, सुंदरी कंडवाल, वीरेंद्र रमोला, रविंद्र राणा, कपिल गुप्ता, रजनी बिष्ट, इंद्रमोहन गोदवानी, प्रशांत चमोली, दिनेश सती, भूपेंद्र राणा, नरेंद्र रावत आदि शामिल हुए। 

यह भी पढ़ें: प्रदेश के कांग्रेस दिग्गजों के हाथ रहेगी पिथौरागढ़ उपचुनाव के प्रचार की कमान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।