विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने दिया राष्ट्रहित में सकारात्मक वातावरण बनाने का संदेश

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Wed, 14 Oct 2020 09:35 PM (IST)

भाजपा कार्यकर्ता संगठन के लिए ही नहीं समाज के लिए भी कार्य करता है। पार्टी के हर कार्यकर्ता को राष्ट्र ...और पढ़ें

नड्डा ने दिया राष्ट्रहित में सकारात्मक वातावरण बनाने का संदेश।
नड्डा ने दिया राष्ट्रहित में सकारात्मक वातावरण बनाने का संदेश।

देहरादून, जेएनएन। भाजपा कार्यकर्ता संगठन के लिए ही नहीं समाज के लिए भी कार्य करता है। पार्टी के हर कार्यकर्ता को राष्ट्र और समाज हित में सकारात्मक वातावरण तैयार करने का प्रयास करना चाहिए। यह बातें भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ऑनलाइन संदेश के माध्यम से कहीं। 

बुधवार को भाजपा महानगर कार्यालय में मंडल प्रशिक्षण वर्ग की ऑनलाइन योजना बैठक आयोजित की गई। जिसमें कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष का संदेश सुनाया गया और फिर प्रशिक्षण वर्ग को लेकर चर्चा की गई। बैठक में महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने कहा कि कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के साथ ही सौहार्दपूर्ण वातावरण पैदा करने के लिए प्रशिक्षण की आवश्यकता होती है। यह बात भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जानता है। इसीलिए समय-समय पर कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जाता है। 

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार इस बार देश में 15 लाख कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य है। वर्ष 2016 में यह संख्या आठ लाख थी। योजना बैठक में जिला और महानगर के विषय प्रमुख और प्रशिक्षण टोली के कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। इसके अलावा शमशेर सिंह पुंडीर, रविंद्र कटारिया, विनोद शर्मा, रतन सिंह नेगी, सत्येंद्र सिंह चौहान, शादाब शम्स, चौधरी अजीत सिंह, इंदुबाला आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट के लिए चुनाव की तारीख का एलान, जानिए कब होगा मतदान 

किसानों की हितैषी भाजपा सरकार 

सहसपुर विधायक ने अपने आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में कृषि बिल को किसानों के लिए लाभकारी बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों को बरगला कर अपनी राजनीतिक इच्छाओं को पूरा करने की कोशिशों में लगी हुई है। किसानों के फायदे नुकसान से उसे कुछ लेना-देना नहीं है। विधायक ने सभी किसानों से भाजपा का समर्थन करने की अपील भी की। विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा कि कृषि बिलों पर किसानों का विरोध एक सुनियोजित राजनीति का परिणाम है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी अपनी राजनीतिक इच्छाओं की पूर्ति के लिए किसानों का इस्तेमाल कर रही है। विधायक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र में कृषि बिलों को लाने की बात कही गई थी, लेकिन जब भाजपा ने यह कानून बनाया तो कांग्रेस को इस पर आपत्ति हो गई। उन्होंने भाजपा को सबसे अधिक किसान हितैषी बताया।

यह भी पढ़ें: गृहकर में बढ़ोत्तरी का कांग्रेस ने किया विरोध, नगर आयुक्त कार्यालय में किया प्रदर्शन और नारेबाजी