विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक ले जाएगी भाजपा Dehradun News

By Edited By:
Published: Sat, 07 Mar 2020 08:43 PM (IST)Updated: Sun, 08 Mar 2020 03:45 PM (IST)

उत्तराखंड में भाजपा सरकार के तीन वर्ष का कार्यकाल और पार्टी की स्थापना के 40 साल पूरे होने पर भाजपा पूरे प्रदेश में कार्यक्रमों का आयोजन करेगी।

सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक ले जाएगी भाजपा Dehradun News
सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक ले जाएगी भाजपा Dehradun News

देहरादून, राज्य ब्यूरो। प्रदेश में भाजपा सरकार के तीन वर्ष का कार्यकाल और पार्टी की स्थापना के 40 साल पूरे होने पर भाजपा पूरे प्रदेश में कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। इन कार्यक्रमों के जरिये सरकार के तीन वर्ष की उपलब्धि विशेषकर गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी की घोषणा को जनता तक पहुंचाएगी। इस दौरान प्रत्येक बूथ में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। पार्टी 22 से लेकर 24 मार्च तक कुमाऊं में पार्टी पदाधिकारियों, जिलाध्यक्ष और महामंत्रियों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित करेगी। 18 मार्च को सरकार के तीन वर्ष पूरे होने के अवसर पर विधानसभा स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों को मुख्यमंत्री एक साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये संबोधित करेंगे। 

शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्ष व जिला महामंत्रियों के साथ बैठक की। प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने बताया कि पार्टी सरकार के तीन वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 18 मार्च को हर विधानसभा क्षेत्र में 'विकास के तीन साल, बातें कम काम ज्यादा' विषय पर कार्यक्रम आयोजित करेगी।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक व उपाध्यक्ष क्षेत्र के दायित्वधारी होंगे। इसमें हर गांव से प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाएगा। पार्टी के 40 साल वर्ष पूरे होने पर छह अप्रैल से 13 अप्रैल तक पूरे सप्ताह बूथ स्तर तक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत जिला, मंडल, शक्तिकेंद्र के पदाधिकारी शामिल होंगे। आमजन को भी इन कार्यक्रमों में आमंत्रित किया जाएगा। 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार के तीन साल में किए गए कार्यों से जनता में उत्साह है। पार्टी कार्यकर्ता भी सरकार की उपलब्धि लेकर जनता के बीच जाएंगे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में पार्टी फिर से बंपर बहुमत से सत्ता में वापस आएगी। नदारद नहीं इधर उधर थे विधायक गैरसैंण में विधानसभा सत्र के दौरान सदन में भाजपा विधायकों की कम संख्या के बारे में पूछे गए सवाल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विधायक सदन से नदारद नहीं थे।
अधिकांश विधायक, विधानसभा में ही इधर उधर थे। हां, कुछ जरूर अपरिहार्य कारणों के कारण वापस आ गए थे। गैरसैंण को राजधानी बनाने की चुनौतियों के संबंध में पूछे गए सवाल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चुनौतियों का सामना करना मनुष्य की प्रवृत्ति है। भाजपा के लिए चुनौतियों का सामना करना सामान्य बात है।