Move to Jagran APP

भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका हरियाणा के पूर्व सीएम हुड्डा का पुतला

महिला दिवस के मौके पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के महिला विधायक से ट्रैक्टर खिंचवाने की घटना की भाजपा महिला मोर्चा ने कड़ी निंदा की। विरोध स्वरूप कार्यकत्र्ताओं ने लैंसडौन चौक पर पुतला फूंककर आक्रोश जताया।

By Sumit KumarEdited By: Published: Sat, 13 Mar 2021 03:40 PM (IST)Updated: Sat, 13 Mar 2021 03:40 PM (IST)
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के ट्रैक्टर खिंचवाने की घटना की भाजपा महिला मोर्चा ने कड़ी निंदा की।

जागरण संवाददाता, देहरादून : महिला दिवस के मौके पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के महिला विधायक से ट्रैक्टर खिंचवाने की घटना की भाजपा महिला मोर्चा ने कड़ी निंदा की। विरोध स्वरूप कार्यकत्र्ताओं ने लैंसडौन चौकपुतला फूंककर आक्रोश जताया। प्रदर्शन के दौरान भाजपा महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष कमली भट्ट ने कहा कि हरियाणा में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में वृद्धि के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान जिस प्रकार से कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री व अन्य बड़े नेता ट्रैक्टर पर बैठे थे और महिला विधायक सहित अन्य महिलाएं ट्रैक्टर खींच रही थीं वह बेहद शर्मनाक है।

loksabha election banner

 यह घटना महिलाओं के प्रति कांग्रेस के चरित्र को उजागर करती है और यह दर्शाती है कि महिलाओं का कांग्रेस में कोई मान-सम्मान नहीं है। कहा कि महिला दिवस के दिन जब पूरा विश्व महिलाओं के सम्मान में खड़ा था तब कांग्रेस ने महिलाओं का अपमान किया। इस अवसर पर महामंत्री सुमन सिंह, उपाध्यक्ष मधु जैन, संगीता खन्ना, मीनाक्षी गोदियाल, नैना राणा, सुमन उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष ज्योति कोटिया, रानी सैनी, अरुणा शर्मा, शोभा रावत आदि उपस्थित रहे।

गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाए सरकार

आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी ने कहा कि प्रदेश सरकार गैरसैंण को मंडल बनाने की बजाय स्थायी राजधानी घोषित करें। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने गैरसैंण को मंडल बनाने के फैसले को वापस नहीं लिया तो वह 14 मार्च से अनिश्चितकालीन धरने शुरू करेंगे। 

यह भी पढ़ें- तीरथ सिंह रावत सरकार के मंत्रिमंडल में स्थान पाने को नहीं लगी दिल्ली दौड़

आप के उपाध्यक्ष की ओर से जारी बयान में कहा कि भाजपा ने अल्मोड़ा और कुमाऊं की जनता से विश्वासघात किया। अल्मोड़ा सांस्कृतिक नगरी है और कुमाऊं का मस्तक है। उसे भाजपा ने कुमाऊं से अलग करने का काम किया। इसका वहां की जनता के साथ आम आदमी पार्टी भी लगातार विरोध कर रही है। उन्होंने कहा कि गैरसैंण को मंडल की बजाय स्थायी राजधानी घोषित किया जाना ही प्रदेश के हित में है।

यह भी पढ़ें- भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष मदन कौशिक ने कहा- मिशन 60 प्लस के लिए कार्यकर्त्‍ता अभी से हों एकजुट

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.