विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष मदन कौशिक ने कहा- मिशन 60 प्लस के लिए कार्यकर्त्‍ता अभी से हों एकजुट

By Sunil NegiEdited By:
Published: Sat, 13 Mar 2021 02:05 PM (IST)

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि विधान सभा चुनाव 2022 के लिए सभी कार्यकर्त्‍ताओं को एकजुट ...और पढ़ें

नए प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को बधाई देने पहुंचे बंशीधर भगत व राज्यमंत्री डॉ धन सिंह रावत ।
नए प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को बधाई देने पहुंचे बंशीधर भगत व राज्यमंत्री डॉ धन सिंह रावत ।

जागरण संवाददाता, देहरादून। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2022 के लिए सभी कार्यकर्त्‍ताओं को एकजुट होना होगा। मिशन 60 प्लस का लक्ष्य लेकर पार्टी संगठन व कार्यकर्त्‍ता जनता के बीच जाएंगे। यह बात उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद शुक्रवार को अपने यमुना कॉलोनी स्थित निवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि सभी कार्यकर्त्‍ताओं को एकजुट होकर मिशन 2022 के लिए आज से ही जुटना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने चार साल में कई विकासपरक योजनाएं धरातल पर उतारी हैं। उन उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाना होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का अनुभव, विकास परक सोच व जनसेवा के प्रति उनकी लगन निश्चित रूप से राज्य को विकास की दिशा में अग्रणी राज्यों में शुमार करेगा। सरकार की योजनाओं का लाभ आम आदमी तक पहुंचे इसके लिए कार्यकर्त्‍ताओं को कमर कसकर मैदान में उतरना होगा। कहा कि जनता की भाजपा से उम्मीद हैं और पार्टी उम्मीदों पर खरी उतर रही है। जनता निश्चित रूप से भाजपा के पक्ष में मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्त्‍ता के लिए सरकार व पार्टी संगठन के पद बराबर महत्वपूर्ण है।

मैंने सरकार में बतौर मंत्री व पार्टी संगठन में कई महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है। भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्त्‍ता अनुशासित है और पार्टी के लिए समर्पित है। कहा कि उनके ऊपर प्रदेश अध्यक्ष के रूप में सरकार को रिपीट करने की जो जिम्मेदारी मिली है उसे वह पूरे मनोयोग से निभाएंगे। इस दौरान उन्होंने पार्टी हाईकमान, प्रदेश नेतृत्व व प्रदेश की जनता का आभार भी जताया।

कार्यकर्त्‍ता व विधायकों ने दी बधाई

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के यमुना कॉलोनी निवास पर उनके समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ खुशियां मनाई और मिठाई बांटी। इस दौरान कुछ विधायकों ने पुष्पगुच्छ देकर उन्हें शुभकामनाएं दी।

 यह भी पढ़ें-तीरथ सिंह रावत सरकार के मंत्रिमंडल में स्थान पाने को नहीं लगी दिल्ली दौड़

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें