Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड भाजपा नेता पर धोखाधड़ी का आरोप, युवक ने की आत्महत्या; लेकिन उससे पहले वीडियो में किए बड़े खुलासे

    Updated: Thu, 21 Aug 2025 12:57 PM (IST)

    डोईवाला में एक युवक ने आत्महत्या करने से पहले एक वीडियो बनाया जिसमें उसने खुद को मुख्यमंत्री का करीबी बताने वाले एक भाजपा नेता पर लाखों रुपये की ठगी का आरोप लगाया। युवक जितेंद्र कुमार पौड़ी गढ़वाल का निवासी था और जौलीग्रांट में रहता था। उसने श्रीनगर गढ़वाल स्थित अपने घर में गोली मारकर आत्महत्या की। वीडियो में उसने भाजपा नेता पर विस्तृत आरोप लगाए हैं।

    Hero Image
    युवक ने आत्महत्या से पूर्व पहले एक वीडियो बनाई। Video Grab

    जासं, डोईवाला (देहरादून)। खुद को मुख्यमंत्री का करीबी बताने वाले एक भाजपा नेता पर लाखों रुपए ठगने का आरोप लगाते हुए युवक ने आत्महत्या कर ली। उसने आत्‍महत्‍या से पहले एक वीडियो बनाई। जिसमें उसने कई खुलासे किए।

    इसमें उसने भाजपा नेता पर तमाम आरोप लगाते हुए सभी जानकारियां दी है। जिसके बाद बताया जा रहा है युवक ने अपने सिर पर गोली मार कर आत्महत्या कर ली है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जितेंद्र कुमार निवासी तलसारी, पो गिरगांव, जनपद पौड़ी है। युवक कोठारी मोहल्ला जौलीग्रांट का रहने वाला है। परंतु मूल रूप से वह श्रीनगर गढ़वाल का रहने वाला है। गोली उक्त युवक ने श्रीनगर में अपने घर में मारी है।

    नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।