Move to Jagran APP

भाजपा ने मंत्रियों को सौंपी नगर निगमों की जिम्मेदारी

नगर निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की मौजूदगी में हुई भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में चुनाव की तैयारियों को लेकर मंथन किया गया।

By Edited By: Published: Mon, 15 Oct 2018 03:01 AM (IST)Updated: Mon, 15 Oct 2018 11:45 AM (IST)
भाजपा ने मंत्रियों को सौंपी नगर निगमों की जिम्मेदारी
भाजपा ने मंत्रियों को सौंपी नगर निगमों की जिम्मेदारी

देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: नगर निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की मौजूदगी में हुई भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में चुनाव की तैयारियों को लेकर मंथन किया गया। 

loksabha election banner

बैठक में नगर निगमों पर खास फोकस करते हुए संगठन ने मंत्रियों और वरिष्ठ पदाधिकारियों को इनकी जिम्मेदारी सौंपी है। इसके अलावा अन्य निकायों के लिए भी टीमें गठित की गई हैं। 

वहीं, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि आयोग की ओर से निकाय चुनाव का कार्यक्रम घोषित होते ही पार्टी अपने सभी प्रत्याशियों की घोषणा कर देगी। साथ ही पार्टी वार्ड से लेकर मेयर तक सभी पदों पर अपने चुनाव चिह्न पर लड़ेगी। 

प्रचंड बहुमत से प्रदेश में सत्तासीन भाजपा के सामने निकाय चुनावों में भी परचम लहराने की चुनौती है। इसे देखते हुए पार्टी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती और इसमें खास फोकस नगर निगमों पर है। इसी क्रम में नगर निगमों के चुनाव के लिए राज्य सरकार के मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारिया सौंपी हैं। 

हाईकोर्ट के आदेश के बाद निकाय चुनाव की कवायद प्रारंभ होने के बाद मुख्यमंत्री आवास में हुई भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में चुनावी रणनीति तय की गई। मंत्रियों के साथ ही वरिष्ठ पदाधिकारियों से कहा गया कि वे निकाय चुनाव के लिए जी-जान से जुट जाएं। राज्य सरकार की उपलब्धियों के साथ ही हाल में हुई इन्वेस्टर्स समिट में आए निवेश प्रस्तावों के बारे में आमजन को जानकारी देने पर बल दिया गया। 

बैठक में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत, मदन कौशिक व डॉ.हरक सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, महामंत्री संगठन संजय कुमार, प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल, खजानदास व गजराज सिंह बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला मौजूद थे। 

निकाय चुनाव को तैयार भाजपा 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि निकाय चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशियों का पैनल तैयार है चुनाव की घोषणा होते ही प्रत्याशी घोषित कर दिए जाएंगे। वहीं, भाजपा के सह मीडिया प्रभारी बलजीत सोनी ने बताया कि कोर ग्रुप की एक अन्य बैठक भी देर रात प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के आवास पर हुई, जिसमें चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में 84 स्थानीय निकायो में आरक्षण की अधिसूचना जारी

यह भी पढ़ें: रुड़की, बाजपुर और श्रीनगर में बाद में होंगे स्थानीय निकाय के चुनाव

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में 15 नवंबर को हो सकते हैं निकाय चुनाव, तैयारी में जुटी सरकार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.