विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तराखंड में भाजपा ने खेली जीत की होली, जश्न में डूूबे कार्यकर्ता

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Thu, 23 May 2019 02:25 PM (IST)

उत्तराखंड में भाजपा कार्यकर्ता जश्न में डूबे हुए हैं। वे एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की अग्रिम बधाई दे रहे हैं।

उत्तराखंड में भाजपा ने खेली जीत की होली, जश्न में डूूबे कार्यकर्ता
उत्तराखंड में भाजपा ने खेली जीत की होली, जश्न में डूूबे कार्यकर्ता

देहरादून, जेएनएन। भले ही अभी परिणाम पूरी तरह से घोषित नहीं हुए हों, लेकिन बीजेपी प्रत्याशी जिस बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं। उससे भाजपा में जश्न का माहौल बना हुआ है। कई जगहों पर कार्यकर्ता होली मना रहे हैं, तो कुछ जगह एक-दूसरे को मिठाई खिला रहे हैं। 

उत्तराखंड की पांचों सीटों पर भाजपा भारी मतों के साथ आगे चल रही है। इससे भाजपा कार्यकर्ता बेहद खुश हैं। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में भी जश्न का माहौल बना हुआ है और कार्यकर्ताओं का तांता लगा हुआ है। वे एक-दूसरे को जीत की बधाई दे रहे हैं।

वहीं, हरिद्वार जिले के रुड़की में विधायक प्रदीप बत्रा के कैम्प कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। जबकि व्यापारियों ने भाजपा को मिल रही बढ़त से उत्साहित होकर ढोल-नगाड़ो बजाए। 

पौड़ी गढ़वाल सीट पर भी भाजपा की लगभग तय जीत से महिला कार्यकर्ताओं में बेहद उत्साह देखने को मिला। वो कार्यालय में एक दूसरे को रंग लगाती हुई नजर आई। वहीं, देहरादून में भी भाजपा ने जमकर जीत की होली खेली। 

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Loksabha Election-2019: मनीष खंडू़ड़ी को टिकट देकर कांग्रेस ने की भारी भूल: कंडारी

यह भी पढ़ें: ईवीएम पर अराजकता फैलाने की साजिश: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत 

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election: लापरवाही: ईवीएम मशीनों से नहीं हटाए गए मॉक पोल के वोट

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप