Move to Jagran APP

चुनाव प्रचार को अन्य राज्यों का रुख करेंगे कांग्रेस और भाजपा के दिग्गज नेता

लोकसभा चुनाव के शेष चरणों में चुनाव प्रचार के लिए उत्तराखंड कांग्रेस के दिग्गज नेता अन्य राज्यों का रुख करेंगे। वहीं भाजपा के नेता भी दूसरे राज्यों की तरफ रुख कर रहे हैं।

By BhanuEdited By: Published: Tue, 16 Apr 2019 08:46 AM (IST)Updated: Tue, 16 Apr 2019 08:46 AM (IST)
चुनाव प्रचार को अन्य राज्यों का रुख करेंगे कांग्रेस और भाजपा के दिग्गज नेता
चुनाव प्रचार को अन्य राज्यों का रुख करेंगे कांग्रेस और भाजपा के दिग्गज नेता

देहरादून,  राज्य ब्यूरो। लोकसभा चुनाव के शेष चरणों में चुनाव प्रचार के लिए उत्तराखंड कांग्रेस के दिग्गज नेता अन्य राज्यों का रुख करेंगे। वहीं, भाजपा के नेता भी दूसरे राज्यों की तरफ रुख कर रहे हैं। 

loksabha election banner

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा हृदयेश, कई पूर्व मंत्रियों व विधायकों समेत तकरीबन 30 नेताओं की सूची नई दिल्ली में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआइसीसी) को भेज दी है। 

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव पहले चरण में संपन्न हो चुके हैं। अब विभिन्न राज्यों में शेष छह चरणों में चुनाव होने हैं। प्रदेश से कांग्रेस के दिग्गज नेता अन्य राज्यों में चुनाव प्रचार का जिम्मा संभालेंगे। उत्तराखंड से अधिकतर नेताओं को उत्तर भारत के राज्यों में ही प्रचार के लिए पार्टी तैनात करेगी।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने बताया कि राज्य के तकरीबन 30 नेताओं की सूची एआइसीसी को भेजी जा चुकी है। एआइसीसी से जैसे ही चुनाव प्रचार का कार्यक्रम तय होगा, प्रदेश से नेताओं को अन्य प्रदेशों में भेजा जाएगा।

उन्होंने बताया कि उक्त सूची में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा हृदयेश, उपनेता प्रतिपक्ष करन माहरा, विधायक व पूर्व स्पीकर गोविंद सिंह कुंजवाल, पार्टी के अन्य विधायक, पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, दिनेश अग्रवाल, नवप्रभात, शूरवीर सिंह सजवाण व तिलकराज बेहड़, राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी, पूर्व विधायकों में विजयपाल सजवाण, विक्रम सिंह नेगी भी शामिल हैं। 

उधर, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव संगठन व मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन के मुताबिक प्रदेश के कुछ नेताओं की चुनाव प्रचार में ड्यूटी तय की गई है। उन्होंने बताया कि पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय व प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट राजस्थान, केदारनाथ विधायक मनोज रावत छत्तीसगढ़ व भोपाल, पूर्व विधायक ललित फर्सवाण रायपुर, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना व वरिष्ठ कांग्रेस नेता अंबरीष कुमार हरियाणा में पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे।

अजय टम्टा पश्चिम बंगाल और धन सिंह जाएंगे छत्तीसगढ़

उत्तराखंड से केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा पश्चिम बंगाल और प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत छत्तीसगढ़ में भाजपा के पक्ष में लोस चुनाव के लिए प्रचार में जुटेंगे। भाजपा ने इन दोनों राज्यों में भेजे जाने वाले पार्टी नेताओं के नामों की घोषणा कर दी। 

प्रथम चरण में उत्तराखंड में लोस चुनाव संपन्न होने के बाद अब यहां से दूसरे राज्यों में भाजपा नेताओं की ड्यूटी लगाई जा रही है। इसी कड़ी में पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार के लिए तैयार की गई सूचियों पर प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट से विचार के बाद सोमवार को प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति गैरोला और महामंत्री नरेश बंसल ने सूची जारी की। 

पश्चिम बंगाल जाने वाली टीम में केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा के अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र उर्फ राजू भंडारी, प्रदेश महामंत्री गजराज सिंह बिष्ट, प्रदेश मंत्री कुलदीप कुमार, प्रदेश कार्यालय सचिव पुष्कर सिंह काला, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार, पूर्व विधायक राजेश जुवांठा समेत 19 नेता शामिल हैं। 

इसी प्रकार छत्तीसगढ़ जाने वाली टीम की अगुआई राज्यमंत्री डॉ.धन सिंह रावत के साथ ही विधायक महेंद्र भट्ट करेंगे। टीम में राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष दान सिंह रावत, विधायक मुकेश कोली समेत छह अन्य नेता शामिल हैं। 

उधर, पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ. देवेंद्र भसीन ने बताया कि चुनाव प्रचार के लिए उत्तराखंड से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश व अन्य राज्यों में भेजे जाने वाले पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के नाम भी शीघ्र घोषित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट भी विभिन्न राज्यों के दौरे पर जाएंगे।

यह भी पढ़ें: मतदान के बाद अजय भट्ट ने फिर संभाली प्रदेश भाजपा की कमान

यह भी पढ़ें: महिला सभासद ने छिपाई सच्चाई, अब खतरे में पड़ी कुर्सी

यह भी पढ़ें: भाजपा विधायक ने राष्ट्रपिता को लेकर दिया विवादित बयान, जानिए क्या कहा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.