Move to Jagran APP

मतदान के बाद अजय भट्ट ने फिर संभाली प्रदेश भाजपा की कमान

लोकसभा की नैनीताल सीट से चुनावी समर में उतरे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने 25 दिन बाद फिर से प्रदेश भाजपा की कमान संभाल ली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

By Edited By: Published: Mon, 15 Apr 2019 03:01 AM (IST)Updated: Mon, 15 Apr 2019 04:00 PM (IST)
मतदान के बाद अजय भट्ट ने फिर संभाली प्रदेश भाजपा की कमान
मतदान के बाद अजय भट्ट ने फिर संभाली प्रदेश भाजपा की कमान

देहरादून, राज्य ब्यूरो। लोकसभा की नैनीताल सीट से चुनावी समर में उतरे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने फिर से प्रदेश भाजपा की कमान संभाल ली। प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। 

loksabha election banner

भट्ट के लौटने के साथ ही लोस चुनाव के मद्देनजर पार्टी के कार्यक्रमों के सुचारु संचालन के लिए फौरी तौर पर की गई कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की व्यवस्था खत्म कर दी गई। कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी महामंत्री नरेश बंसल को सौंपी गई थी। 

इस मौके पर भट्ट ने कहा कि अब वह वापस आ गए हैं तो बंसल पूर्ववत प्रांतीय महामंत्री का कार्यभार देखेंगे। इसे विवाद का विषय नहीं बनाया जाना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष भट्ट जब पार्टी कार्यालय पहुंचे तो पार्टीजनों ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। 

इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत में भट्ट ने कहा कि उन्होंने न टिकट मांगा था और न पैनल में उनका नाम था। पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के चुनाव लड़ने से इनकार के बाद ऐसी स्थिति बनी की उन्हें अचानक चुनाव में जाना पड़ा। उन्होंने दावा किया कि नैनीताल समेत सभी पांचों सीटों पर भाजपा इस बार भी परचम फहराएगी। 

उन्होंने कहा कि देश के अन्य भागों की तरह उत्तराखंड में भी मोदी तूफान चल रहा है। यहां की जनता ने भी नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान किया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रति भी आभार जताया। 

इस मौके पर महापौर सुनील उनियाल गामा, प्रांतीय उपाध्यक्ष ज्योति गैरोला, विधायक मुकेश कोली, प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ.देवेंद्र भसीन, शमशेर सिंह पुंडीर, विनय गोयल, विश्वास डाबर, दान सिंह रावत, अनिल गोयल, बलजीत सोनी, शादाब शम्स, श्याम पंत आदि मौजूद थे। 

नेम प्लेट गिर गई थी, हटाई नहीं  

प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद प्रदेश अध्यक्ष की नेम प्लेट गायब होने से संबंधित प्रश्न पर भट्ट ने कहा कि ट्रक से सामान उतारते वक्त उनकी नेम प्लेट गिर गई थी, जो बाद में लगा दी गई थी। उन्होंने यह भी कहा कि किसी के भी नाराज होने का कोई प्रश्न नहीं है। 

अन्य राज्यों में लगाई जा रही ड्यूटी 

प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि अन्य राज्यों में हो रहे लोस चुनाव के लिए यहां से भी पार्टीजनों की ड्यूटी लगाई जा रही है। उन्होंने बताया कि कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य व विधायक पुष्कर धामी की अगुआई में 29 कार्यकर्ता दिल्ली, राज्यमंत्री डॉ.धन सिंह रावत के नेतृत्व में 18 कार्यकर्ता छत्तीसगढ़, प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल के साथ 29 कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश, प्रदेश उपाध्यक्ष विनय रोहिल्ला व राजेंद्र भंडारी के साथ 22 कार्यकर्ता पश्चिम बंगाल, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, वरिष्ठ नेता अनिल गोयल व केदार जोशी की अगुआई में 12 कार्यकर्ता ओड़िसा, प्रदेश महामंत्री खजानदास व विधायक विनोद कंडारी के साथ 32 कार्यकर्ता हिमाचल प्रदेश चुनाव प्रचार को जाएंगे। अन्य कार्यकर्ताओं के कार्यक्रम भी लगाए जा रहे हैं। 

नदारद थे महामंत्री बंसल 

प्रदेश अध्यक्ष भट्ट के स्वागत कार्यक्रम के दौरान कार्यकारी अध्यक्ष का जिम्मा संभालने वाले महामंत्री नरेश बंसल की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी रही। हालांकि, भट्ट ने स्पष्ट किया कि बंसल रतलाम गए हुए हैं। इस कारण वह नहीं पहुंच पाए।

यह भी पढ़ें: महिला सभासद ने छिपाई सच्चाई, अब खतरे में पड़ी कुर्सी

यह भी पढ़ें: भाजपा विधायक ने राष्ट्रपिता को लेकर दिया विवादित बयान, जानिए क्या कहा

यह भी पढ़ें: भाजपा के दो विधायकों की लड़ाई कुश्ती के अखाड़े तक पहुंची


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.