सद्भावना दिवस के रूप में राजीव गांधी को जन्मदिन
भारत रत्न व भूतपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्मदिन को कांग्रेस सेवादल कार्यकत्र्ताओं ने सद्भावना दिवस के रूप में मनाया।

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश : भारत रत्न व भूतपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्मदिन को कांग्रेस सेवादल कार्यकत्र्ताओं ने सद्भावना दिवस के रूप में मनाया। कार्यकत्र्ताओं ने कांग्रेस भवन और नगर निगम परिसर में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
नगर निगम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि स्व. राजीव गांधी का बलिदान देश कभी नहीं भूल सकता आज जो 18 साल के युवा को अपना मताधिकार देने का अधिकार है। वह उनकी ही सोच का परिणाम है। कांग्रेस सेवादल के महानगर अध्यक्ष रामकुमार भतालिये ने कहा कि पंचायतों के सुदृढ़ीकरण के लिए उन्हें पंचायती राज एक्ट लागू किया। इस अवसर पर कांग्रेस आइटी सेल विधानसभा अध्यक्ष संदीप बस्नेत, विक्रम भंडारी, शीला देवी आदि उपस्थित थे। रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत, प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा ने कहा गया कि राजीव गांधी नवीन भारत के प्रणेता रहे हैं। कंप्यूटर क्रांति की शुरुआत भी उन्हीं ने की गई थी। कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर राय ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी प्रेम, सौहार्द और सद्भावना के प्रतीक हैं । श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सरोज देवराडी, प्रदेश सचिव विजय पाल सिंह रावत मनोज गुसाईं, विक्रम भंडारी, लल्लन राजभर ओबीसी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष परमेश्वर राजभर आदि शामिल रहे।
----------------
राजीव गांधी को किया याद
डोईवाला : कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने आधुनिक भारत के निर्माता भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनके जन्मदिवस पर याद किया। उसके बाद अस्पताल में फल भी बांटे।
राजीव नगर (डोईवाला) में खीर वितरण करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी ने कहा कि स्व. राजीव गांधी ने देश में सूचना क्रांति लाने के साथ 18 वर्ष के युवाओं को मताधिकार का अधिकार दिलाया। कांग्रेस नेता मनोज नौटियाल ने कहा कि राजीव गांधी ने पंचायतों को अधिकार देकर सशक्त बनाया। कांग्रेस नेता मोहित उनियाल ने कहा कि युवाओं को अधिकार दिलाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। श्रद्धांजलि देने वालों में अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह बाबी, कांग्रेस नेता भारत भूषण कौशल, नगर अध्यक्ष राजवीर खत्री ,नागेंद्र सिंह नागी, जसवंत सिंह आदि उपस्थित थे। पूर्व दर्जाधारी मनीष कुमार नागपाल के नेतृत्व में डोईवाला हास्पिटल में फल वितरण किया गया। इस अवसर चंद्र मोहन कोठियाल, अंजू कुमार भंडारी, सुनील सैनी, अजय सैनी, रेखा चौहान, लीला देवी आदि उपस्थित थे। उधर, राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के प्रदेश संयोजक मोहित उनियाल के नेतृत्व में कार्यकत्र्ताओं ने असहाय व्यक्तियों को भोजन कराया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।