विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूरी होगी बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की मांग, उत्तराखंड कैबिनेट ने दी मंजूरी

Published: Fri, 27 Nov 2026 03:08 PM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2026 03:11 PM (IST)

उत्तराखंड कैबिनेट ने बिंदुखत्ता, बापुग्राम, बग्गाचौवन और अंजनी (बिनसर) में वन भूमि को अनारक्षित करने पर सैद्धांतिक सहमति दी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। फाइल फोटो

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। फाइल फोटो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, देहरादून। उत्तराखंड कैबिनेट ने वन भूमि में बसे बिंदुखत्ता, बापुग्राम, बग्गाचौवन व अंजनी (बिनसर) की भूमि अनारक्षित करने पर सैद्धांतिक सहमति दी है।

वन विभाग भूमि को अनारक्षित करने के लिए केंद्र को प्रस्ताव भेजेगा। चारों क्षेत्रों के लोग लंबे समय से राजस्व ग्राम का दर्जा देने की मांग उठा रहे हैं। भूमि अनारक्षित होने से इसका मार्ग प्रशस्त होगा।

लंबे समय से चली आ रही थी मांग

विगत सोमवार को बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की मांग पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा था कि यह क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही अपेक्षा है। सरकार इस दिशा में ठोस प्रशासनिक कार्रवाई कर रही है और केंद्र सरकार से लगातार संवाद किया जा रहा है।

बिंदुखत्ता के साथ खटीमा के बग्गा चौवन और ऋषिकेश के बापूग्राम सहित अन्य क्षेत्रों को राजस्व गांव बनाने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार लंबित समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम आंदोलन से जुड़ी 12 साल की बच्ची, 55 सेकंड के भाषण ने छू लिया दिल

यह भी पढ़ें- बिंदुखत्ता राजस्व गांव की मांग को लेकर हल्द्वानी में महारैली, 20 दिसंबर को हजारों लोग करेंगे हल्ला-बोल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।