बिंदुखत्ता राजस्व गांव की मांग को लेकर हल्द्वानी में महारैली, 20 दिसंबर को हजारों लोग करेंगे हल्ला-बोल
बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने और गौला नदी पर स्थायी तटबंध बनाने की मांग को लेकर क्षेत्र में आंदोलन तेज हो गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, लालकुआं (नैनीताल) । बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने, गौला नदी पर स्थायी तटबंध बनाने और अन्य मांगों को लेकर क्षेत्र में आंदोलन तेज हो गया है। तहसील में वन अधिकार संगठन के नेतृत्व में धरना 20वें दिन पहुंच गया, जबकि कांग्रेस एवं इंडिया गठबंधन के बैनर तले शहीद स्मारक में क्रमिक अनशन 23वें दिन भी जारी रहा।
वन अधिकार संगठन के अध्यक्ष उमेश चंद्र भट्ट ने बताया कि ग्रामीणों की बैठक में आंदोलन के अगले चरण में 20 दिसंबर को हल्द्वानी में विशाल महारैली आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसमें नैनीताल जिले के वन क्षेत्रों में अधिकारों के लिए संघर्षरत समितियों और ग्रामीणों को आमंत्रित किया जाएगा।
सरकार ने शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन तेज करते हुए मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा। इस दौरान मंगल सिंह कोश्यारी, हर सिंह कोरंगा, खिलाफ सिंह दानू, हेमवती नंदन दुर्गापाल, प्रदीप बथ्याल, भुवन जोशी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और आंदोलनकारी मौजूद रहे।
