उत्तराखंड के बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम आंदोलन से जुड़ी 12 साल की बच्ची, 55 सेकंड के भाषण ने छू लिया दिल
लालकुआं में बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर चल रहे धरने के 25वें दिन 12 ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, लालकुआं। बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर लालकुआं तहसील परिसर में वनाधिकार संगठन बिंदुखत्ता एवं पूर्व सैनिक संगठन की ओर से चलाए जा रहे अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन के 25वें दिन शीशम भुजिया ग्रामसभा के लोगों ने भागीदारी की।
इस दौरान 12 वर्षीय सोनाली भट्ट ने 55 सेकंड के संबोधन में आंदोलन को लेकर अपनी बात रखते हुए शासन-प्रशासन तक महत्वपूर्ण संदेश पहुंचाया।
आंदोलन में बच्चों की भागीदारी
वनाधिकार संगठन के अध्यक्ष उमेश चंद्र भट्ट की बेटी सोनाली ने कहा कि बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग अब हर आयु वर्ग की आवाज बन चुकी है।
आंदोलन में बच्चों की भागीदारी से यह संदेश भी सामने आया कि क्षेत्र की नई पीढ़ी अपने अधिकारों के प्रति जागरूक है और इस मुहिम में सक्रिय भूमिका निभाने को तैयार है। आंदोलनकारियों ने वनाधिकार अधिनियम-2006 के प्रावधानों के अनुरूप राजस्व ग्राम की अधिसूचना जारी करने की मांग दोहराई।
धरने के संयोजक कुंदन सिंह कोरंगा और सह संयोजक भवान सिंह कोरंगा रहे। इस दौरान वनाधिकार समिति अध्यक्ष अर्जुन नाथ गोस्वामी, पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष सूबेदार मेजर खिलाफ सिंह दानू, कैप्टन दलबीर सिंह कफोला, कैप्टन चंचल सिंह कोरंगा, कैप्टन प्रताप सिंह बिष्ट, कैप्टन खुशाल सिंह कोश्यारी, भरत सिंह नेगी, अधिवक्ता बलवंत सिंह बिष्ट सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
