Move to Jagran APP

विस क्षेत्रों में भाजपाइयों के मन की थाह लेंगे भगत

विधानसभा चुनाव की तैयारियों को देखते हुए प्रदेश भाजपा संगठन पूरी मुस्तैदी से जुट गया है। प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत व पार्टी पदाधिकारियों के साथ ही जिलों में राज्य सरकार के मंत्रियों के दौरे शुरू हो गए हैं।

By Sumit KumarEdited By: Published: Sun, 01 Nov 2020 08:14 PM (IST)Updated: Sun, 01 Nov 2020 08:14 PM (IST)
प्रदेश अध्यक्ष भगत दीपावली के बाद सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों का भ्रमण करने जा रहे हैं।

देहरादून, राज्य ब्यूरो। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के दृष्टिगत प्रदेश भाजपा संगठन पूरी मुस्तैदी से जुट गया है। प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत व पार्टी पदाधिकारियों के साथ ही जिलों में राज्य सरकार के मंत्रियों के दौरे शुरू हो गए हैं। इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष भगत दीपावली के बाद सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों का भ्रमण करने जा रहे हैं। वह प्रत्येक विस क्षेत्र में एक दिन प्रवास कर मंडल व बूथ स्तर के कार्यकत्र्ताओं संग बैठक कर उनकी बात सुनेंगे। साथ ही उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कदम उठाएंगे।

loksabha election banner

वर्ष 2022 में होने वाले विस चुनाव में पार्टी के सामने वर्ष 2017 जैसा प्रदर्शन दोहराने की चुनौती है। पिछले विस चुनाव में पार्टी ने 70 में 57 सीटों पर जीत के साथ प्रचंड बहुमत हासिल किया था। इसे देखते हुए आगामी विस चुनाव के लिए पार्टी ने अभी से कमर कस ली है। इसी कड़ी में इन दिनों मंडल इकाइयों के कार्यकत्र्ताओं के प्रशिक्षण वर्ग चल रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष समेत पार्टी के प्रांतीय स्तर के नेताओं को इस संबंध में जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। मंडलों के कार्यकर्त्‍ता  प्रशिक्षण के बाद बूथ स्तर के कार्यकत्र्ताओं को प्रशिक्षण देंगे। अब प्रदेश अध्यक्ष भगत का सभी 70 विस क्षेत्रों के भ्रमण का कार्यक्रम निर्धारित किया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष भगत ने बताया कि वह प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक दिन प्रवास करेंगे।

इस दौरान वह प्रत्येक विस क्षेत्र में वहां के मंडल से लेकर बूथ स्तर के कार्यकत्र्ताओं से संवाद करेंगे। इसके जरिये उनकी समस्याओं को जानेंगे। व्यक्तिगत रूप से भी कार्यकत्र्ताओं को मिलेंगे।

यह भी पढ़ें: साध्वी प्राची बोलीं- लव जिहादियों को बीच चौराहे दी जाए फांसी, न ली जाए कोई अपील; न हो सुनवाई

मंत्रियों के जिलों के दौरे शुरू

भाजपा की कोर कमेटी की पांच अक्टूबर को हुई बैठक में ये तय हुआ था कि जिलों के प्रभारी मंत्री अपने-अपने जिलों का दौरा करेंगे। इसके बावजूद दो हफ्ते तक दौरे शुरू नहीं हो पाए। प्रदेश अध्यक्ष भगत के अनुसार सभी मंत्रियों को पत्र भेजकर जिलों का दौरा करने को कहा गया। अब जिलों में मंत्रियों के दौरे शुरू हो गए हैं।

जल्द होगा युवा मोर्चा का गठन

प्रदेश अध्यक्ष भगत ने बताया कि भाजपा युवा मोर्चा की प्रांतीय कार्यकारिणी और जिला इकाइयों के गठन के मद्देनजर कसरत चल रही है। कोशिश ये है कि चार नवंबर को इसकी घोषणा हो जाए। यदि ऐसा न हुआ तो फिर 12 नवंबर के बाद घोषणा की जाएगी।

यह भी पढ़ें: उत्‍तराखंड के सियासी जंगल में भटक गया हाथी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.