Snowfall से कई गुना बढ़ गई Uttrakhand की खूबसूरती, खूब एंजॉय कर रहे टूरिस्ट, PHOTOS में देखें सुंदर नजारे
इन दिनों उत्तराखंड के लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। बीते दिनों नागटिब्बा धनोल्टी केदारनाथ बद्रीनाथ गंगी जैसी जगहों पर जमकर बर्फ पड ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। ऊंचाई वाली पहाड़ियों पर बीते दिन हुई बर्फबारी से उत्तराखंड के लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। Snowfall से तापमान में भी गिरावट आई है। शाम को शीतलहर चलने से लोग परेशान हैं। ठंडी हवाएं चलने से खांसी जुकाम से भी लोग परेशान हैं। बीते दिनों नागटिब्बा, धनोल्टी, केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगी जैसी जगहों पर जमकर बर्फ पड़ी। बर्फबारी के बाद देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में सर्दी बढ़ गई है। दिन में जब तक धूप रहती है कुछ राहत मिलती है लेकिन सुबह व शाम को कड़के की सर्दी का सामना करना पड़ रहा है।
हालांकि स्नोफॉल से उत्तराखंड की खूबसूरती में चार चांद लग गया है। टूरिस्ट भी बर्फबारी का मजा लेते दिख रहे हैं। इन दिनों ट्रैकिंग करने वालों की संख्या ज्यादा देखने काे मिल रही है। गंगोत्री, यमुनोत्री, हर्षिल, राड़ी टॉप, धराली, मुखबा, जानकी चट्टी, खरसाली, नारायण पुरी, ओसला, गंगाड़, लिवाड़ी, फिताड़ी, हरकीदून, संकारी, केदारकांठा जैसी जगहों पर जमकर बर्फबारी हो रही है। आइए देखते हैं बर्फबारी की शानदार तस्वीरें-

स्नोफॉल का मजा लेते दिखे पर्यटक।
मौसम की बर्फबारी का नजारा देखने लोखंडी पहुंचे पर्यटकों ने पहाड़ की खूबसूरत चोटियों का दीदार किया।

बर्फ की चादर ओढ़े हुए है ब्रिज, पहाड़ और पेड़ पौधे।

बर्फ से ढके रास्ते।

बर्फबारी में दिखा उत्तराखंड का खूबसूरत नजारा।

बर्फ से ढके रास्ते और पेड़।

बाहर खड़े कार पर भी जम गए बर्फ।

चकराता क्षेत्र के कोटी कनासर में बर्फबारी के बाद शानदार नजारा देखने को मिल रहा है।
.jpg)
केदारनाथ में भी बर्फबारी के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

उत्तराखंड की वादियां बर्फ की सफेद चादर से ढक गई हैं।

आपको बता दें कि बर्फबारी ने देहरादून में ठिठुरन बढ़ा दी है। जिस तरह से मौसम का मिजाज है, ऐसे में नए साल का जश्न मनाने टिहरी के पर्यटक स्थल पर पहुंचने वाले पर्यटक बर्फबारी का आनंद उठा सकते हैं। वहीं सर्दी को देखते हुए पालिका ने बाजार के प्रमुख जगहों पर अलाव की व्यवस्था की है।
केदारनाथ धाम में बर्फबारी और कड़ाके की ठंड पड़ रही है। केदारनाथ धाम में लगातार तापमान में गिरवाट आ रही है, गत दिनों हुई बर्फबारी के बाद यहां एक से डेढ़ फीट बर्फ जम गई है। 28 व 29 को मौसम विभाग ने जबरदस्त बर्फबारी का अनुमान जताया है।
वहीं वर्ल्ड फेमस औली में सफेद चादर बिछने से पर्यटक खासे उत्साहित हैं। रोजाना 500 से ज्यादा टूरिस्ट औली पहुंच रहे हैं। औली का दीदार कर रहे पर्यटकों को औली की खूबसूरती काफी पसंद आ रही है।
यह भी पढ़ें: Snowfall in Uttarakhand: पहाड़ में शून्य के निकट पारा, मैदान में भी गिरावट जारी; सोमवार को ऐसा रहेगा मौसम
यह भी पढ़ें: Snowfall in Auli: बर्फबारी का मजा लेने रोजाना 500 पर्यटक पहुंच रहे औली, लेकिन सफर में मिल रही 'सजा'

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।