Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    बदरीनाथ से सिरोबगड़ के बीच 20 बेहद खतरनाक भूस्खलन जोन, फील्ड रिपोर्ट में किया गया दावा

    Updated: Mon, 10 Feb 2025 11:05 AM (IST)

    Uttarakhand News बदरीनाथ राजमार्ग भूस्खलन की गंभीर चुनौतियों से जूझ रहा है। एसडीसी फाउंडेशन की रिपोर्ट में बदरीनाथ से सिरोबगड़ के बीच 20 बेहद खतरनाक भूस्खलन जोन चिह्नित किए गए हैं। इनमें से 6 बड़े भूस्खलन जोन बदरीनाथ से 32 किलोमीटर पहले तक ही मौजूद हैं। जोशीमठ से सिरोबगड़ तक के 126 किमी दायरे में 14 बड़े भूस्खलन जोन हैं।

    Hero Image
    बदरीनाथ से सिरोबगड़ के बीच 20 बेहद खतरनाक भूस्खलन जोन

    जागरण संवाददाता, देहरादून। चारधाम यात्रा के साथ ही सामरिक दृष्टि से बेहद अहम बदरीनाथ राजमार्ग भूस्खलन की गंभीर चुनौतियों से जूझ रहा है। विभिन्न सरकारी एजेंसियों के सर्वे में इस बात की पुष्टि की जा चुकी है। अब सोशल डेवलपमेंट फार कम्युनिटीज (एसडीसी) फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष अनूप नौटियाल ने 'मैपिंग लैंडस्लाइड एंड वल्नरेबिलिटी जोन्स आन द चार धाम यात्रा रूट' नाम से रिपोर्ट जारी की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह रिपोर्ट उनकी हालिया यात्रा पर आधारित है। जिसमें बताया गया है कि बदरीनाथ से सिरोबगड़ के बीच के 165 किलोमीटर के भाग पर 20 बेहद खतरनाक भूस्खलन जोन विद्यमान है।

    एडीसीसी फाउंडेशन की रिपोर्ट में प्रत्येक भूस्खलन जोन की लंबाई और उसकी स्थिति भी बयां की गई है। फाउंडेशन की फील्ड रिपोर्ट के अनुसार बदरीनाथ से 32 किलोमीटर पहले तक ही 06 बड़े भूस्खलन जोन हैं। जिसमें मंदिर से 05 किमी के दायरे में ही 80 से 100 किमी लंबे तीन जोन शामिल हैं।

    126 किमी के दायरे में 14 बड़े भूस्खलन जोन

    इसके बाद जोशीमठ से सिरोबगड़ तक के 126 किमी दायरे में 14 बड़े भूस्खलन जोन हैं। जोशीमठ से करीब 58 किलोमीटर की दूरी पर 150 से 200 मीटर लंबा एक ऐसा जोन भी है, जहां पूरी पहाड़ी नीचे खिसकती दिख रही है। इसके अलावा भी कई जोन ऐसे हैं, जहां पर सड़क बेहद संकरी है। साथ ही कुछ जगह सड़क का पूरा भाग दरकता दिख रहा है।

    अपनी रिपोर्ट में फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष अनूप नौटियाल ने भूस्खलन जोन के उपचार और निगरानी के लिए विभिन्न सुझाव भी दिए हैं। ताकि चार धाम यात्रा और सामरिक महत्व वाले राजमार्ग की स्थिति में सुधार के लिए गंभीर प्रयास किए जा सकें।

    यह भूस्खलन जोन

    बदरीनाथ से दूरी भूस्खलन जोन की स्थिति
    01 किमी 80
    05 किमी 100
    12.5 किमी 20
    15 किमी 100
    17 किमी 40
    32 किमी 50

    बदरीनाथ धाम से महज 01 किमी दूरी पर है, जो 80 मीटर लंबाई में पसरा है।

    जोशीमठ से लौटते हुए दूरी का आकलन

    दूरी भूस्खलन जोन की स्थिति
    01 किमी 30
    06 किमी 60
    16 किमी 20
    16.5 किमी 50
    22.6 किमी 100
    31.4 किमी 20
    55 किमी 20
    58 किमी 150-200
    83 किमी 20
    91 किमी 25
    93 किमी 50
    100 किमी 10
    122 किमी 30
    126 किमी  (सिरोबगड़ का पुराना जोन)

    इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड से बाहर रहने वाले लोगों पर लागू होगा UCC? इन लोगों के लिए लिव इन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य नहीं