Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बदरीनाथ में साकार हो उठेगा विष्णु पुराण, बनेंगे भगवान विष्णु से जुड़ी कथाओं के म्यूरल

    Updated: Wed, 04 Jun 2025 09:00 PM (IST)

    बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत पुनर्निर्माण कार्यों को कैबिनेट ने मंजूरी दी है। केदारपुरी की तर्ज पर बदरीशपुरी में भगवान विष्णु से जुड़ी कथाओं के म्यूरल बनेंगे और सुदर्शन चक्र की प्रतिकृति स्थापित की जाएगी। अराइवल प्लाजा शेषनेत्र झील और सुदर्शन चौक में विशेष कलाकृतियां बनाई जाएंगी जिससे बदरीनाथ धाम एक स्प्रिचुअल हिल टाउन के रूप में विकसित होगा।

    Hero Image
    बदरीशपुरी में साकार हो उठेगा विष्णु पुराण। फाइल

    राज्य ब्यूरो, जागरण देहरादून। केदारपुरी की भांति नए कलेवर में निखर रही बदरीशपुरी में आने वाले दिनों में संपूर्ण विष्णु पुराण चित्रित होगा। वहां भगवान विष्णु से जुड़ी कथाओं पर केंद्रित म्यूरल बनेंगे तो सुदर्शन चक्र की प्रतिकृति के भी श्रद्धालुओं को दर्शन होंगे। बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के अनुरूप चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों के क्रम में कैबिनेट ने वहां चार कार्यों के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके लिए विभिन्न कंपनियों के सीएसआर मद से धन जुटाया जाएगा। जरूरत पड़ने पर केद्र व राज्य सरकार के सहयोग से धन की व्यवस्था की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दिशा-निर्देशों के क्रम में केदारनाथ की तरह बदरीनाथ धाम को मास्टर प्लान के अनुरूप स्प्रिचुअल हिल टाउन के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस क्रम में वहां प्रथम चरण में 277 करोड़ रुपये की लागत से 15 कार्य चल रहे हैं। इनमें से बीआरओ रोड, अराइवल प्लाजा, टूरिस्ट मैनेजमेंट सेंटर जैसे कार्य पूरे हो चुके हैं, जबकि शेष कार्य चल रहे हैं।

    प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व में इस बात भी जोर दिया था कि बदरीशपुरी में हमेशा उत्सव का वातावरण बना रहना चाहिए। इसे देखते हुए कैबिनेट ने विष्णु पुराण को बदरीनाथ धाम में चार स्थानों पर चित्रित करने के पर्यटन विभाग के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। सुदर्शन चक्र व शेषनेत्र कमल दीवार बदरीशपुरी में अराइवल प्लाजा में भगवान विष्णु के सुदर्शन चक्र की विशाल प्रतिकृति बनाई जाएगी।

    इसके अलावा शेषनेत्र झील में शेषनेत्र कमल दीवार का निर्माण कराया जाएगा। इसमें भगवान विष्णु से जुड़ी कथाओं के म्यूरल बनाए जाएंगे। इसी तरह सुदर्शन चौक में भगवान विष्णु से संबंधित कलाकृतियों के निर्माण के साथ ही विभिन्न कथाएं चित्रित होंगी। यही नहीं, बदरीनारायण चौक में पेड़ व नदी से संबंधित विशिष्ट प्रकार की कलाकृति का निर्माण भी कराया जाएगा।