Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बाबा रामदेव बोले - बलूचिस्तान, पीओके और पंजाब अलग राष्ट्र बनेंगे, POK का भी भारत में होगा विलय

    By Jagran NewsEdited By: Mohammed Ammar
    Updated: Thu, 26 Jan 2023 03:59 PM (IST)

    बाबा रामदेव ने कहा है कि बहुत जल्द पाकिस्तान के चार टुकड़े हो जायेंगे। उन्होंने कहा कि पीओके का भी भारत में विलय होगा। रामदेव ने कहा है कि यह आने वाले समय की पुकार है कि भारत महाशक्ति बनेगा और ऐसा बहुत जल्द होने वाला है।

    Hero Image
    Baba Ramdev Yog Guru : बाबा रामदेव बोले पाकिस्तान के चार टुकड़े होंगे

    जागरण संवाददाता, हरिद्वार। योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा है कि बहुत जल्द पाकिस्तान के चार टुकड़े होंगे और वह विश्व के नक्शे पर अस्तित्व विहीन हो जाएगा। दावा किया कि बलूचिस्तान पंजाब और सिंध प्रांत के साथ ही पाक अधिकृत कश्मीर का भारत में विलय हो जाएगा। इसके साथ ही अदना सा देश बनकर रह जाएगा भारत विरोधी पाकिस्तान।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बलूचिस्तान पीओके और पंजाब अलग राष्ट्र बन भारत में अपना विलय कर लेंगे और पाकिस्तान का कोई नाम लेवा नहीं रह जाएगा। योग गुरु बाबा रामदेव ने पतंजलि योगपीठ में वीरवार को गणतंत्र दिवस समारोह के बाद यह बात कही। वह पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। योग गुरु बाबा रामदेव ने गणतंत्र द‍िवस के मौके पर ऐसा बयान दिया है जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है। 

    रामदेव बोले- पीओके का भारत में विलय होगा

    बाबा रामदेव ने कहा है कि बलूचिस्तान पीओके और पंजाब यह अलग राष्ट्र बनेंगे पाकिस्तान एक अदना सा देश रह जाएगा। उन्होंने कहा कि पीओके का भी भारत में विलय होगा। उसके बाद बलूचिस्तान भी खुद सामने से आकर के कहेगा कि भारतम शरणम गच्छामि क्योंकि पंजाब सिंद्ध यह सब हिंद के साथी होंगे। 

    रामदेव ने आगे कहा कि बहुत जल्दी पाकिस्तान के 4 टुकड़े होंगे और पाक अधिकृत कश्मीर का भी भारत में विलय होगा। रामदेव ने कहा कि पंजाब सिंध प्रांत का भी भारत में विलय होगा और बलूचिस्तान का भी भारत में विलय होगा। रामदेव ने कहा है कि यह आने वाले समय की पुकार है कि भारत महाशक्ति बनेगा और ऐसा बहुत जल्द होने वाला है।