विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अतीस क्रिकेट एकेडमी और पीसीए ने जीते क्रिकेट मैच

By BhanuEdited By:
Published: Mon, 20 Feb 2017 12:05 PM (IST)Updated: Tue, 21 Feb 2017 04:00 AM (IST)

सिंघनीवाला स्थित तनुष क्रिकेट एकेडमी में शुरू हुए तनुष कप अंडर-17 क्रिकेट टूर्नामेंट में अतीस क्रिकेट एकेडमी व पुरोहित क्रिकेट एकेडमी (पीसीए) ने जीत से आगाज किया।

अतीस क्रिकेट एकेडमी और पीसीए ने जीते क्रिकेट मैच
अतीस क्रिकेट एकेडमी और पीसीए ने जीते क्रिकेट मैच

देहरादून, [जेएनएन]: यूनाइटेड क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से आयोजित तनुष कप अंडर-17 क्रिकेट टूर्नामेंट में अतीस क्रिकेट एकेडमी व पुरोहित क्रिकेट एकेडमी (पीसीए) ने जीत से आगाज किया।

सिंघनीवाला स्थित तनुष क्रिकेट एकेडमी में शुरू हुए टूर्नामेंट में अतीस क्रिकेट एकेडमी व ब्रदर्स क्रिकेट एकेडमी (बीसीए) के बीच उद्घाटन मैच खेला गया।

यह भी पढ़ें: सृष्टि के अर्द्धशतक की बदौलत आर्यन क्रिकेट एकेडमी सेमीफाइनल में पहुंचा

अतीस क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निखिल के नाबाद शतक (120), अभिषेक के अद्र्धशतक (55) और विक्रम (नाबाद 38) की बदौलत निर्धारित 30 ओवर में दो विकेट खोकर 228 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्रदर्स क्रिकेट एकेडमी की टीम 19.3 ओवर में 100 रन पर सिमट गई। तनुष (17), अमन (10), अक्षय (20) व अभिषेक (12) ने सर्वाधिक योगदान दिया। अतीस क्रिकेट एकेडमी के लिए आदर्श ने चार, गौतम व प्रियेश ने दो-दो विकेट झटके।

यह भी पढ़ें: देहरा कंबाइंड एकेडमी की हिमालयन एकेडमी पर रोमांचक जीत

दूसरा मैच अक्की स्पोर्टस एकेडमी व पीसीए के बीच खेला गया। अक्की स्पोर्टस एकेडमी (एसीए) ने पहले खेलते हुए शोभित (25), विशाल (21) व हिमांशु (23) की बदौलत 28.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 118 रन बनाए।

पीसीए के सौरव, हिमांशु, हरीश व आसिफ ने दो-दो विकेट चटकाए। जवाब में पीसीए ने निखिल (54) व सौरव (58) के नाबाद अर्द्धशतक की मदद से निर्धारित लक्ष्य को 11.3 ओवर में बिना कोई विकेट खोए हासिल कर लिया।

यह भी पढ़ें: कम बर्फबारी के चलते औली में नेशनल स्कीईंग चैंपियनशिप स्थगित

इससे पहले एसोसिएशन के संरक्षण व पूर्व टेस्ट खिलाड़ी राजेंद्र पाल ने टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। इस मौके पर एसोसिएशन के सचिव संजय गुसाईं, सह सचिव अवनीश वर्मा, मनमोहन बलूनी आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: डीबीएस कॉलेज को हराकर डीएवी दून बना बास्केटबॉल चैंपियन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।