Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दूसरों की सेवा कर इंसानियत की अलख जगा रहे आशु अरोरा, पढ़ि‍ए पूरी खबर

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Mon, 03 May 2021 05:42 PM (IST)

    कोरोना के बीच जहां एक तरफ लोग अपनों से ही दूरी बना रहे हैं। वहीं दूसरी ओर दून एनिमल वेलफेयर एसोसिएशन के संस्थापक आशु अरोरा दूसरों की सेवा कर इंसानियत की अलख जगा रहे हैं। आशु अरोरा सड़क पर बेसहारा घूमने वाले जानवरों को चारा तो खिला ही रहे हैं।

    Hero Image
    दून शहर में घूमते बेजुवान जानवरों को चारा खिलाते दून एनिमल वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य आशु अरोरा।

    जागरण संवाददाता, देहरादून। कोरोना की दूसरी लहर के बीच जहां एक तरफ लोग अपनों से ही दूरी बना रहे हैं। वहीं दूसरी ओर दून एनिमल वेलफेयर एसोसिएशन के संस्थापक आशु अरोरा दूसरों की सेवा कर इंसानियत की अलख जगा रहे हैं। आशु अरोरा सड़क पर बेसहारा घूमने वाले जानवरों को चारा तो खिला ही रहे हैं। इसके अलावा बीते सप्ताह से वह होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों को उनके घर पर ही खाना उपलब्ध करा रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आशु ने बताया कि पिछले साल भी कोरोनाकाल में उन्होंने बेसहारा जानवरों के लिए चारे की व्यवस्था की थी। अब कोरोना की दूसरी लहर में एक बार फिर वह इनकी सेवा में जुटे हैं। आशु ने बताया कि वह अपनी कार में चारा रखकर सड़क पर निकलते हैं। जहां भी पशु नजर आते हैं, उन्हें वहीं पर चारा व पानी देते हैं। वह रोजाना शहरभर में घूमकर 300 से अधिक पशुओं को चारा उपलब्ध करवा रहे हैं।

    बताया कि पिछले सप्ताह उनके पास किसी कोरोना मरीज का फोन आया, जो कि होम आइसोलेशन में रह रहे थे। उन्होंने खाने की डिमांड की। तब से वह उनकी संस्था की संस्थापक मिली कौर की मदद से होम आइसोलेशन में रह रहे व्यक्तियों को उनके घर पर ही निश्शुल्क खाना उपलब्ध करवा रहे हैं। बताया कि फिलहाल 19 व्यक्तियों को रोजाना तीनों टाइम खाना उपलब्ध कराया जा रहा है। आशु अरोरा ने कहा कि अगर उनकी इस मुहिम से कोई जुड़ना चाहता है तो वह 7900283333 पर संपर्क कर सकता है।

    यह भी पढ़ें-बिना रुके मरीजों की जान बचाने में जुटे हैं विक्रम, सालभर से परिवार से दूर हैं आइसोलेशन में

    Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें