यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सृष्टि के अर्द्धशतक की बदौलत आर्यन क्रिकेट एकेडमी सेमीफाइनल में पहुंचा
यूनाइटेड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग में आर्यन क्रिकेट एकेडमी ने शिवांश क्रिकेट क्लब को 37 रन से हराकर अंतिम चार में ...और पढ़ें

देहरादून, [जेएनएन]: यूनाइटेड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग में आर्यन क्रिकेट एकेडमी ने सृष्टि के शानदार अर्द्धशतक की बदौलत शिवांश क्रिकेट क्लब को 37 रन से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया।
सिंघनीवाला स्थित तनुष क्रिकेट एकेडमी में चल रही प्रतियोगिता में आर्यन क्रिकेट एकेडमी व शिवांश क्रिकेट क्लब के बीच पहला क्वार्टर फाइनल खेला गया। शिवांश क्लब ने टॉस जीतकर फिल्डिंग का निर्णय लिया।
यह भी पढ़ें: देहरा कंबाइंड एकेडमी की हिमालयन एकेडमी पर रोमांचक जीत
पहले बल्लेबाजी करने उतरी आर्यन क्रिकेट एकेडमी ने सृष्टि के अद्र्धशतक (87), आर्यन (20), कुशाग्र (21), हिमांशु (39) व अखिल (13) की बदौलत 39.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 223 रन बनाए।
यह भी पढ़ें: कम बर्फबारी के चलते औली में नेशनल स्कीईंग चैंपियनशिप स्थगित
शिवांश क्रिकेट क्लब के लिए शुभल ने चार, प्रदीप चमोली व प्रणव ने दो-दो विकेट चटकाए। 224 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिवांश क्रिकेट क्लब की टीम निर्धारित ओवर में नौ विकेट खोकर 187 रन ही बना सकी।
शुभल (54), दिनेश (50), विशाल (19), प्रदीप (10) व अनुराग (17) का संघर्ष टीम के काम नहीं आ सका। आर्यन क्रिकेट एकेडमी के लिए करण ने चार व अरविंद नेगी ने दो विकेट झटके। सुनील चौहान व अमरजीत सिंह ने अंपायर की भूमिका निभाई। प्रमोद रावत स्कोर रहे।