देशभर से जुटे कलाकारों को दिया कांबोज कला रत्न सम्मान Dehradun News
प्रो. भगवती प्रकाश कांबोज मेमोरियल अखिल भारतीय कला प्रदर्शनी में देश भर से चयनित कलाकारों को सम्मानित किया गया।
By Edited By: Published: Sun, 08 Dec 2019 08:33 PM (IST)Updated: Mon, 09 Dec 2019 03:12 PM (IST)
देहरादून, जेएनएन। हिमप्रस्थ सोसायटी और संस्कार भारती के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रो. भगवती प्रकाश कांबोज मेमोरियल अखिल भारतीय कला प्रदर्शनी में देश भर से चयनित कलाकारों को सम्मानित किया गया। कला प्रदर्शनी में 'नेचर एंड एनवायरनमेंट' विषय पर प्रकृति प्रेम के प्रति जागरूक करती तस्वीरें शामिल की गई।
रविवार को गांधी रोड स्थित होटल द्रोण में आयोजित सम्मान समारोह का उद्घाटन कैंट विधायक हरबंश कपूर, विशिष्ट अतिथि प्रज्ञा प्रवाह के संयोजक भगवती प्रसाद राघव, संस्कार भारती के प्रातीय अध्यक्ष सतीश माथुर, महानिदेशक जीएमवीएन जितेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। प्रदर्शनी में देशभर के कलाकारों की कृतियों से तैयार किए गए कैटालॉग का विमोचन भी किया गया। प्रदर्शनी में देशभर से आए 98 कलाकारों के चित्रों की शानदार प्रदर्शनी लगाई गई।
चयनित कलाकारों को बेहतरीन कलाकृतियों और ग्राफिक्स के लिए प्रो. भगवती प्रकाश कांबोज कला रत्न अवार्ड से नवाजा गया। हिमप्रस्थ सोसायटी की अध्यक्ष डॉ. ऋचा कांबोज ने कहा कि प्रो. कांबोज ने कला और शिक्षा के क्षेत्र में अपने काम की बदौलत देशभर में नाम कमाया। डॉ. ऋचा ने बताया कि आम लोगों के लिए नौ और दस दिसंबर को प्रदर्शनी खुली रहेगी।
इस अवसर पर संस्कार भारती की प्रांतीय कार्यकारिणी अध्यक्ष सविता कपूर, हिमप्रस्थ के उपाध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र बांगरु, डॉ. एकता बिष्ट, डॉ. गगन गंभीर, राजेंद्र लाल आदि मौजूद रहे। इन्हें मिला सम्मान खुशबू चुतर्वेदी, कुसुम लता, जसपाल एस, मनीषा ढोरे, संजीव चेतन, मनीषा जैन, मोनिका गुप्ता, आनस सुल्तान, सुभमिता सरकार, अत्रि चेतन, आत्मिका सिंह, गुलफशा नाज, लवलीन कौर, अनुज कुमार सिंह, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, प्रोफेसर मंजुला चतुर्वेदी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें