Move to Jagran APP

उत्तराखंड को राष्ट्रीय फिल्म संवर्धन हितैषी सम्मान से किया सम्मानित

विश्व पर्यटन दिवस के उपलक्ष्य पर उत्तराखंड को राष्ट्रीय फिल्म संवर्धन हितैषी सम्मान मिला है। उप राष्ट्रपति के हाथों पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने यह सम्मान प्राप्त किया है।

By Sunil NegiEdited By: Published: Sat, 28 Sep 2019 10:20 AM (IST)Updated: Sun, 29 Sep 2019 07:45 AM (IST)
उत्तराखंड को राष्ट्रीय फिल्म संवर्धन हितैषी सम्मान से किया सम्मानित
उत्तराखंड को राष्ट्रीय फिल्म संवर्धन हितैषी सम्मान से किया सम्मानित

देहरादून, जेएनएन। विश्व पर्यटन दिवस के उपलक्ष्य पर उत्तराखंड को राष्ट्रीय फिल्म संवर्धन हितैषी सम्मान मिला है। उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू के हाथों पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने यह सम्मान प्राप्त किया है। महाराज ने कहा कि उत्तराखंड फिल्म उद्योग के क्षेत्र में नई ऊंचाई छू रहा है। यहां के नैसर्गिक सौंदर्य को सरकार दुनिया के सामने लाने में सफल हुई है। पुरस्कार मिलने पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि मुङो खुशी है पर्यटन को प्रोत्साहित करने की हमारी कोशिशें रंग ला रही है उत्तराखंड की वादियां फिल्म शूटिंग का पसंदीदा डेस्टिनेशन बन रही है।

loksabha election banner

राज्य में फिल्म निर्माताओं को आकर्षित करने के लिए सरकार ने एकल खिड़की व्यवस्था लागू की है। इससे यहां फिल्म बनाने के लिए नामी निर्माता और निर्देशक पहुंच रहे हैं। उत्तराखंड में बनी कई फिल्म राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फलक पर छाने में सफल रही है। कम समय पर राज्य की फिल्म नीति, फिल्मों को प्रोत्साहन देने, मनोरंजन टैक्स छूट, अनुदान जैसे निर्णय ने देश और दुनिया में उत्तराखंड का फिल्म उद्योग के क्षेत्र में मान बढ़ाया है।

यह भी पढ़ें: टेलीविजन अभिनेत्री करिश्मा रावत ने बांटे अनुभव, जीवन को बताया संघर्षपूर्ण चक्र

यही कारण है कि विश्व पर्यटन दिवस पर दिल्ली में उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने यूएनडब्ल्यूटीओ के महासचिव जुरब पोलोलिकाश्विली, केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल की मौजूदगी में यह सम्मान राज्य के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज को दिया गया है। पर्यटन मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड क्षेत्रीय एवं बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग के लिए स्वर्ग है। 

यह भी पढ़ें: नन्ही दुनिया के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतिओं से मोहा मन Dehradun News


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.