यात्रियों को होगी परेशानी! डेढ़ माह बाद हरिद्वार में अर्धकुंभ, लेकिन उत्तराखंड रोडवेज के पास बसें नहीं
डेढ़ माह बाद हरिद्वार में अर्धकुंभ शुरू होने वाला है, लेकिन उत्तराखंड परिवहन निगम के पास पर्याप्त बसें नहीं हैं।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, देहरादून । डेढ़ माह बाद अर्धकुंभ शुरू होने जा रहा। उत्तराखंड परिवहन निगम (रोडवेज) के पास पर्याप्त बसें उपलब्ध नहीं है।
निगम के बेड़े में नई 200 यूरो -6 शामिल की जानी है। जिसकी खरीद की अनुमति भी सरकार से मिल चुकी है। लेकिन अधिकारियों की लापरवाही से अभी तक बसों के खरीद के टेंडर नहीं निकाले गए।
पहली बार टेंडर होते ही निरस्त किया गया था। जिसमें अधिकारियों ने तकनीकी कारण का हवाला दिया। लेकिन जो टेंडर दूसरी बार हुए। उनकी बिट अभी तक नहीं खोली गयी। जिससे अर्धकुंभ में बसें मिलने की उम्मीद नहीं लग रही है।
अनुबंधित बसों की संख्या तकरीबन 1200
उत्तराखंड परिवहन निगम को 200 बसों में से 150 बसें बड़ी और 50 बसें छोटी यूरो -6 की खरीद की जानी है। लेकिन मुख्यालय स्तर पर बसों की खरीद को लेकर देरी की जा रही है। दूसरी बार हुए टेंडर की बिट न खुलने से यह भी तय नहीं हुआ है, किसी कंपनी से बसों की खरीद की जाएगी।
बस तैयार होने के बाद तकनीकी टीम बसों का परीक्षण करने जाएगी। जिन पुरानी 100 बसों की खरीद की गई थी। वह तीन माह के बजाय आठ माह में मिली।
ऐसे में अर्धकुंभ से पहले निगम के बेड़े में शामिल होने वाली नई बसों के दूर-दूर तक आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं। वर्तमान में निगम के पास खुद और अनुबंधित बसों की संख्या तकरीबन 1200 के करीब है।
अर्धकुंभ में मैदानी और पर्वतीय रूट हो सकते प्रभावित
यदि अर्धकुंभ में डिपो से बस मांगी जाती है। तो मैदानी और पर्वतीय रूट प्रभावित होंगे। यह स्थिति तब भी सामने आयी थी। जब चारधाम यात्रा में बसों को संचालित किया गया था। उस समय सबसे ज्यादा पर्वतीय मार्ग प्रभावित हुए थे। जिससे यात्रियों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ा।
नई बस खरीद के टेंडर हो गए हैं। उम्मीद है कि आचार संहिता लगने से पहले खरीद की अनुमति मिलेगी। अर्धकुंभ से पहले कुछ नई बसों को बेड़े में शामिल किया जाएगा। - क्रांति सिंह, महाप्रबंधक (संचालन)
यह भी पढ़ें- अब ऋषिकेश में जानकी सेतु से देखिए बदरी-केदार की झलक, अर्धकुंभ से पहले दिखेगा भव्य दृश्य
यह भी पढ़ें- हरिद्वार में अर्धकुंभ का नया फुटपाथ, राहगीर ही बेगाने... अतिक्रमण साथ