अंकिता हत्याकांड: उर्मिला सनावर कोर्ट में पेश, नार्को टेस्ट के लिए तैयार... सुरेश राठौड़ पर लगाए गंभीर आरोप
अंकिता हत्याकांड में नार्को टेस्ट के लिए उर्मिला सनावर सीबीआई कोर्ट पहुंचीं। उन्होंने टेस्ट के लिए सहमति जताई लेकिन सुरेश ...और पढ़ें
HighLights
अंकिता हत्याकांड नार्को टेस्ट के लिए उर्मिला सनावर कोर्ट पहुंचीं
नार्को टेस्ट को तैयार, सुरेश राठौड़ का टेस्ट पहले हो
जेल में 25 लाख, कार ऑफर का आरोप लगाया
जागरण संवाददाता, देहरादून। अंकिता हत्याकांड में नार्को टेस्ट को लेकर उर्मिला सनावर सीबीआई कोर्ट पहुंचीं हैं। नार्को टेस्ट के लिए अनुमति को लेकर सुनवाई चल रही है।
उर्मिला 23 अक्टूबर को कोर्ट में पेश हुई थीं। 26 अक्टूबर को सुनवाई होनी थी। इससे पहले ही हरिद्वार पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। जेल से छूटने के बाद उर्मिला अब कोर्ट में पेश हुईं। बोली नार्को टेस्ट के लिए तैयार हैं। पहले सुरेश राठौड़ का टेस्ट होना चाहिए।
आरोप लगाया कि जब वह जेल में थी तो उन्हें 25 लाख रुपए व कार का ऑफर दिया था। सुरेश राठौड़ ने करवाचौथ का सामान भिजवाया था। उर्मिला भाजपा के झंडा लगे वाहन से कोर्ट पहुंचीं। कहा कि वह भाजपा की सक्रिय सदस्य हैं।