विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरिद्वार जेल से रिहा होते ही देहरादून पुलिस की गिरफ्त में उर्मिला सनावर, पूछताछ जारी

Published: Fri, 06 Nov 2026 02:21 PM (IST)Updated: Fri, 06 Nov 2026 03:05 PM (IST)

उर्मिला सनावर को हरिद्वार जेल से जमानत मिलने के बाद रिहा कर दिया गया है। जेल से बाहर आते ही ...और पढ़ें

उर्मिला सनावर।

उर्मिला सनावर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। उर्मिला सनावर जेल से रिहा हो गई है। फिलहाल देहरादून की पुलिस पूछताछ कर रही है। हरिद्वार के दोनों मुकदमों में जमानत मिलने और गुरूवार को कोर्ट में जमानती पेश होने के बाद शुक्रवार को उर्मिला सनावर की रिहाई का फरमान हरिद्वार जेल पहुंचा।

जेल प्रशासन की ओर से उर्मिला को रिहा कर दिया गया। लेकिन जेल के गेट से बाहर आते ही उर्मिला का सामना देहरादून की पुलिस से हुआ।

पुलिस टीम उर्मिला को हिरासत में लेकर एसओजी हरिद्वार कार्यालय गई है। जहां उससे पूछताछ की जा रही है। ऐसा माना जा रहा है कि देहरादून की पुलिस उर्मिला को गिरफ्तार कर अपने साथ ले जाएगी।

नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।

यह भी पढ़ें- उर्मिला सनावर ने जेल में जमाई महफिल, सुना रही सुरेश राठौर के किस्से; पांच करोड़ मांगने पर हुई थी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें- जेल में बंद उर्मिला सनावर से मिलने पहुंचे यूकेडी कार्यकर्ता, नहीं हो सकी मुलाकात


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।