अंकिता भंडारी केस: नार्को टेस्ट के लिए उर्मिला सनावर को हरिद्वार से देहरादून लेकर रवाना हुई सीबीआई की टीम
सीबीआई अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े मामले में अभिनेत्री उर्मिला सनावर को नार्को टेस्ट के लिए हरिद्वार से देहरादून ले ...और पढ़ें

HighLights
उर्मिला सनावर को नार्को टेस्ट के लिए देहरादून ले जाया गया।
अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े मामले में हो रहा है नार्को टेस्ट।
पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर भी आज कोर्ट में होंगे पेश।
जागरण संवाददाता, हरिद्वार। अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े मामले में नार्को टेस्ट कराने के लिए सीबीआई की टीम अभिनेत्री उर्मिला सनावर को लेकर हरिद्वार से देहरादून के लिए रवाना हो गई है।नार्को टेस्ट के लिए आज देहरादून में सीबीआई की अदालत में उर्मिला सनावर और पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर की पेशी होनी है। उल्लेखनीय है कि पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी को फोन पर धमकी देकर 5 करोड़ की डिमांड करने के आरोप में पुलिस ने रविवार को सहारनपुर से उर्मिला सनावर को गिरफ्तार किया था। हरिद्वार लाकर कोर्ट में पेश करने के बाद उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था।
