विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

माता-पिता ने पढ़ाई के लिए बोला, नाराज बेटा देहरादून से पहुंचा वृंदावन

Published: Sat, 21 Feb 2026 08:49 AM (IST)

माता-पिता की पढ़ाई की बात से नाराज होकर एक 13 वर्षीय किशोर घर से वृंदावन चला गया। दो दिन बाद ...और पढ़ें

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, जागरण, डोईवाला (देहरादून) । माता-पिता द्वारा पढ़ाई के लिए कहने पर एक 13 वर्षीय किशोर इतना नाराज हो गया कि वह बिना बताए घर से वृंदावन चला गया। दो दिन बाद पुलिस ने उसे हरिद्वार रेलवे स्टेशन से अपने संरक्षण में लिया।

जौलीग्रांट पुलिस चौकी प्रभारी नवीन डंगवाल ने बताया कि 18 फरवरी को राजीव चौधरी, निवासी नुन्नावाला भानियावाला ने पुलिस चौकी में अपने 13 वर्षीय बेटे हनु चौधरी के घर से लापता होने की सूचना दी थी, जिस पर टीम गठित करते हुए गुमशुदा किशोर की तलाश में उनके घर के आस-पास के सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए किशोर को भानियावाला से एक आटो में बैठकर हरिद्वार की ओर जाते हुए देखा गया।

आगे के कैमरे खंगालने के बाद उसकी अंतिम लोकेशन हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर मिली। जिस पर पुलिस ने हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर तलाशी अभियान जारी रखा। इसी बीच 20 फरवरी को लापता किशोर रेलवे स्टेशन पर घूमता हुआ मिला। जिसे पुलिस ने अपने संरक्षण में लिया। पूछताछ में किशोर ने बताया कि वह नाराज होकर हरिद्वार से ट्रेन में बैठकर वृंदावन चला गया था। जहां भगवान के दर्शन करने के बाद वह आज वापस लौटा है। पुलिस ने उक्त किशोर को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया है।

यह भी पढ़ें- Rishikesh Violence: डोईवाला इंस्पेक्टर करेंगे ऋषिकेश में हुए बवाल की जांच, 600 लोगों पर केस दर्ज

यह भी पढ़ें- देहरादून के डोईवाला में एमडीडीए ने मस्जिद को किया सील, भारी पुलिस बल तैनात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।