विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमित शाह की सभा में होगा शक्ति प्रदर्शन, इलेक्शन से पहले देहरादून में भाजपा दिखाएगी सियासी दम

Published: Fri, 06 Nov 2026 08:42 AM (IST)

भाजपा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की देहरादून जनसभा की व्यापक तैयारी कर रही है। पार्टी 35-40 हजार लोगों के ...और पढ़ें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। फाइल फोटो

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। फाइल फोटो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की शुक्रवार को देहरादून में होने वाली जनसभा को लेकर भाजपा ने व्यापक तैयारियां की हैं। पार्टी ने जनसभा में शक्ति प्रदर्शन कर 35 से 40 हजार लोगों के जुटने का दावा किया है।

भाजपा नेताओं ने कहा कि शाह के दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं और आम जनता में जबरदस्त उत्साह है। पार्टी का मानना है कि उनका संबोधन प्रदेश की चुनावी रणनीति और संगठन की आगामी दिशा को धार देगा।

गृह मंत्री अमित शाह का उत्तराखंड से विशेष लगाव

भाजपा मुख्यालय में प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। वे लगातार प्रदेश के विकास और स्थानीय लोगों के कल्याण में सहयोग करते रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले हरिद्वार में शाह के कार्यक्रम में एक लाख से अधिक लोग शामिल हुए थे। इसी उत्साह के साथ देहरादून की जनसभा में भी 35-40 हजार लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। परिहार के अनुसार, स्थापना दिवस समारोह के माहौल के बीच शाह का आगमन कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाएगा। ''''लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ'''' जनसभा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल ने कहा कि जनता अमित शाह के विचारों को सुनने के लिए उत्सुक रहती है। उत्तराखंड की जनता चाहती है कि शाह बार-बार प्रदेश आएं और विकास के लिए मार्गदर्शन दें। बंसल ने विशेष रूप से प्रदेश की डेमोग्राफी और घुसपैठ के मुद्दे का उल्लेख करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार इस दिशा में काम कर रही है।

उनके अनुसार, देवभूमि की जनसांख्यिकीय संरचना के संरक्षण को लेकर सरकार की नीतियों में शाह के विजन और संकल्पों की प्रेरणा दिखाई देती है। बंसल ने कहा कि गृह मंत्री के रूप में शाह देश की आंतरिक और सीमाई सुरक्षा को लेकर जो प्रतिबद्धता व्यक्त करते हैं, उससे उत्तराखंड को भी लाभ मिलता है। भाजपा नेताओं ने उम्मीद जताई कि शाह का संबोधन प्रदेश में विकास, सुरक्षा और संगठनात्मक तैयारियों को लेकर नई दिशा देगा।

यह भी पढ़ें- आज उत्तराखंड में अमित शाह, देहरादून में राज्योत्सव और पुलिस अलंकरण समारोह में होंगे शामिल

यह भी पढ़ें- केंद्रीय मंत्री अमित शाह की जनसभा को लेकर देहरादून में रूट डायवर्जन, कई मुख्य रास्तों में बदलाव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।