आज उत्तराखंड में अमित शाह, देहरादून में राज्योत्सव और पुलिस अलंकरण समारोह में होंगे शामिल
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को देहरादून पहुंचेंगे। वे राज्योत्सव समारोह में शामिल होंगे और उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति निशान प्रदान करेंगे।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह. File Photo

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, देहरादून। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार को देहरादून पहुंचेंगे। अपने दौरे के दौरान वह दो प्रमुख कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
शाह सुबह 11.50 बजे परेड ग्राउंड में आयोजित उत्तराखंड राज्योत्सव समारोह में शिरकत करेंगे। इसके बाद दोपहर 1.50 बजे रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित समारोह में उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति निशान (प्रेसिडेंट्स कलर) से अलंकृत करेंगे।
गृह मंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन व पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। राज्योत्सव समारोह में उनकी मौजूदगी प्रदेश के स्थापना दिवस से जुड़े आयोजनों का प्रमुख आकर्षण रहेगी।
वहीं, उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति निशान प्रदान किया जाना पुलिस बल के लिए महत्वपूर्ण सम्मान होगा। इस अलंकरण के माध्यम से पुलिस बल की सेवाओं और उपलब्धियों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- केंद्रीय मंत्री अमित शाह की जनसभा को लेकर देहरादून में रूट डायवर्जन, कई मुख्य रास्तों में बदलाव
यह भी पढ़ें- अमित शाह का देहरादून दौरा कल: सुरक्षा का अभेद्य घेरा, ड्रोन प्रतिबंध... ऊंची इमारतों में सघन जांच