विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Amit Shah Haridwar Rally: शाह की जनसभा को लेकर भाजपा में जोश, चुनाव रणनीति पर होगा मंथन

Published: Sat, 07 Mar 2026 08:09 AM (IST)

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उत्तराखंड दौरे पर हैं, जहां हरिद्वार में जनसभा और देहरादून में भाजपा कोर कमेटी की ...और पढ़ें

गाडविन होटल में प्रदेश भाजपा कोर कमेटी की बैठक में हिस्सा लेंगे अमित शाह।

गाडविन होटल में प्रदेश भाजपा कोर कमेटी की बैठक में हिस्सा लेंगे अमित शाह।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, देहरादून। उत्तराखंड भाजपा में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के देवभूमि दौरे को लेकर उत्साह है। भाजपा कार्यकर्ताओं का मानना है कि अमित शाह के मार्गदर्शन से सरकार और संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि हरिद्वार में होने वाली जनसभा और प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में आगामी चुनावों को लेकर महत्वपूर्ण रणनीतिक दिशा मिलने की उम्मीद है।

 कार्यकर्ताओं और आम जनता के बीच उत्साह का माहौल

महेंद्र भट्ट ने कहा कि गृह मंत्री के दौरे को लेकर पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं और आम जनता के बीच उत्साह का माहौल है। केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार ने पिछले चार वर्षों में प्रदेश के विकास को नई गति दी है, जिसकी पुष्टि हाल ही में जारी आर्थिक सर्वेक्षण के आंकड़ों से भी होती है।

उन्होंने कहा कि प्रति व्यक्ति आय, सकल घरेलू उत्पाद, विकास दर, पर्यटन और रोजगार के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है। ऐसे में चार वर्ष का कार्यकाल सरकार और संगठन के लिए उपलब्धियों का उत्सव जैसा है।

भट्ट ने बताया कि अमित शाह शनिवार को हरिद्वार में जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। उन्होंने दावा किया कि डेढ़ लाख से अधिक कार्यकर्ता और समर्थक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। इसके साथ ही गृह मंत्री देहरादून में गाडविन होटल में आयोजित प्रदेश भाजपा कोर कमेटी की बैठक में भी हिस्सा लेंगे। इस बैठक में सरकार की विकास योजनाओं, उपलब्धियों और संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी।

भट्ट ने कहा कि राज्य में चुनावी वर्ष नजदीक है, इसलिए बैठक में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी रणनीतिक चर्चा होगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि भाजपा को लगातार तीसरी बार सत्ता में लाने के लिए पार्टी को गृह मंत्री का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में अगले साल चुनाव, अमित शाह के हरिद्वार दौरे के साथ भाजपा हैट्रिक को भरेगी हुंकार

यह भी पढ़ें- हरिद्वार स्वागत के लिए तैयार, धर्म-कर्म-न्याय और सियासत को धार देंगे अमित शाह

यह भी पढ़ें- गृह मंत्री अमित शाह का हरिद्वार दौरा आज, जनसभा को करेंगे संबोधित और संतों से होगी बात