विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देवभूमि से अमित शाह की दहाड़, बोले- 'राहुल बाबा तक पहुंचनी चाहिए आवाज, संबोधन की मुख्य बातें

Published: Fri, 06 Nov 2026 02:10 PM (IST)Updated: Fri, 06 Nov 2026 02:13 PM (IST)

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देहरादून में राज्योत्सव समारोह में भाजपा की लगातार तीसरी सरकार बनाने का आह्वान किया, 65 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य रखा।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह.

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह.

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार को देहरादून पहुंचे। उन्होंने परेड ग्राउंड में आयोजित राज्योत्सव समारोह में शिरकत करते हुए भाजपा की लगातार तीसरी सरकार बनाने का आह्वान किया और 65 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य दिया।

उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने उत्तराखंड बनाया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे संवारा है। मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से विकास कर रहा है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने उसकी वोट बचाओ यात्रा को घुसपैठियों को बचाने की यात्रा बताया।

गिनाई सरकार की प्रमुख उपलब्धियां

शाह ने यूसीसी, सख्त नकल विरोधी कानून और मतांतरण कानून को सरकार की प्रमुख उपलब्धियां बताया। उन्होंने उत्तराखंड को देश की सांस्कृतिक राजधानी बनाने का संकल्प भी जताया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि डबल इंजन सरकार में प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

उन्होंने कहा कि राहुल बाबा तक आवाज पहुंचनी चाहिए कि यहां तीसरी बार भाजपा की सरकार बन रही है। देवभूमि में चार धाम, हेमकुंड साहिब और कुंभ का प्रमुख क्षेत्र हरिद्वार भी यहीं है। 

अमित शाह ने कहा कि उत्तराखंड विकसित भारत का पहला पड़ाव है। जीएसडीपी में 50 प्रतिशत वृद्धि हुई। प्रतिव्यक्ति आय में 40 प्रतिशत की वृद्धि हुई।100 करोड़ के उद्योग धरातल पर उतरे। 

सबसे पहले यूसीसी को धरातल पर उत्तराखंड में ही उतारा। कांग्रेस ने ऐसा कोई काम नहीं किया जिसे याद रखा जाए। कांग्रेस 
एसआईआर को लेकर वोट बचाओ यात्रा निकल रही हैं, यह घुसपैठिए बचाओ यात्रा है। कांग्रेस तुष्टिकरण का रास्ता नहीं छोड़ती।

यह भी पढ़ें- अमित शाह ने उत्तराखंड को दी 1474 करोड़ की सौगात, बोले- 'तीसरी बार बन रही भाजपा की सरकार'... मिलेंगी 65+ सीट

यह भी पढ़ें- अमित शाह की सभा में होगा शक्ति प्रदर्शन, इलेक्शन से पहले देहरादून में भाजपा दिखाएगी सियासी दम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।