सावधान! उत्तराखंड में आज सुबह 11 बजे बजेगा भूकंप में सायरन... भूदेव एप पर पर आएगा अलर्ट
उत्तराखंड में शुक्रवार सुबह 11 बजे भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली की तैयारियों को परखने के लिए पूरे राज्य में सायरन बजेगा।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, देहरादून। राज्य में भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली की तैयारियों को परखने के लिए शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे प्रदेशभर में सायरन बजेगा।
यह किसी वास्तविक भूकंप का संकेत नहीं होगा, बल्कि सायरन और सेंसरों की कार्यप्रणाली के परीक्षण तथा आमजन को जागरूक करने के लिए पूर्व निर्धारित अभ्यास है। गुरुवार को भूदेव एप के माध्यम से भी लोगों को इसकी सूचना दी गई।
सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने बताया कि परीक्षण के दौरान लोगों को सायरन की आवाज से परिचित कराया जाएगा, ताकि वास्तविक भूकंप आने पर वे चेतावनी को पहचानकर घबराने के बजाय सुरक्षित स्थान पर जाने समेत आवश्यक सावधानी बरत सकें।
प्रदेश में 169 सेंसर और 112 सायरन स्थापित
वर्तमान में प्रदेश में 169 सेंसर और 112 सायरन स्थापित हैं। परीक्षण में तकनीकी खामी मिलने पर उसे तत्काल दूर किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- भूकंप के झटके से उत्तराखंड में आपदा की दस्तक, ज्योतिर्मठ में भू-धंसाव प्रभावित घरों में बढ़ीं दरारें
उन्होंने बताया कि चेतावनी प्रणाली को और मजबूत करने के लिए सेंसर और सायरन की संख्या दोगुनी करने की तैयारी है। इन्हें करीब पांच से 10 किलोमीटर के अंतराल पर स्थापित करने की दिशा में काम चल रहा है।
यूएसडीएमए और आईआईटी रुड़की के सहयोग से अतिरिक्त सेंसर लगाने का प्रस्ताव भी गतिमान है।परीक्षण के दौरान भूदेव एप पर चेतावनी संदेश के साथ कंपन और बीप की आवाज भी आएगी।
लोगों से एप का अपडेट वर्जन रखने और उसे स्थायी रूप से स्थान की अनुमति देने की अपील की गई है। सायरन बजने पर किसी तरह की अफवाह या घबराहट से बचने को कहा गया है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में रात को आया भूकंप, 4.4 तीव्रता के झटकों से घबराए लोग, घरों से बाहर निकले
