विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भूकंप के झटके से उत्तराखंड में आपदा की दस्तक, ज्योतिर्मठ में भू-धंसाव प्रभावित घरों में बढ़ीं दरारें

Published: Thu, 08 Oct 2026 10:40 AM (GMT+05:30)

मंगलवार रात चमोली जिले में 4.9 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे ज्योतिर्मठ में भू-धंसाव प्रभावित भवनों में दरारें और बढ़ गईं।

File Photo.

File Photo.

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, गोपेश्वर। चमोली जिले में मंगलवार रात को आए भूकंप के झटके से ज्योतिर्मठ में आपदा भू-धंसाव प्रभावित सहम उठे। भूकंप से आपदा प्रभावित भवनों में दरारें बढ़ गई हैं। इससे प्रभावित परिवार सहमे हुए हैं। 

मंगलवार रात भूकंप के दौरान लोग घरों से बाहर निकल आए। इस दौरान यात्रा मार्ग पर होटलों में मौजूद यात्रियों ने भी भूकंप के दौरान कमरों से सड़क तक दौड़ लगाई। भूकंप का केंद्र विंदू ज्योतिर्मठ से थराली के बीच था। भूकंप के झटके से लोग खौफजदा हैं।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में रात को आया भूकंप, 4.4 तीव्रता के झटकों से घबराए लोग, घरों से बाहर निकले

रात 10 बजकर 23 मिनट आए भूकंप की तीव्रता 4.9 मापी गई है। भूकंप का केंद्र विंदू ज्योतिर्मठ से 45 किलोमीटर दक्षिण की ओर था। आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि यह क्षेत्र ज्योतिर्मठ व थराली के बीच था। भूकंप की गहराई 13 किलोमीटर नीचे थी। 

यह भी पढ़ें- चमोली भूकंप से सबक! उत्तराखंड में हर माह नौ तारीख को बजेगा सायरन, माेबाइल पर भी आएगा अलर्ट