Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    नशे में धुत दूल्‍हा कर रहा था ऊल-जुलूल हरकत, विवाह मंडप में दुल्हन ने शादी से किया इनकार

    By Nirmala BohraEdited By:
    Updated: Wed, 11 May 2022 09:44 AM (IST)

    एक बरात को तब बैरंग वापस लौटना पड़ा जब दूल्हे के नशे में धुत होने के कारण दुल्हन ने विवाह से साफ इनकार कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बरात जब झंडीचौड़ दुल्हन के घर पहुंची तब दूल्हा नशे में धुत था।

    Hero Image
    दुल्हन ने विवाह से साफ इन्कार कर दिया

    संवाद सूत्र, कोटद्वार(पौड़ी गढ़वाल) : उत्‍तराखंड में कोटद्वार के झंडीचौड़ क्षेत्र में मंगलवार को आई एक बरात को तब बैरंग वापस लौटना पड़ा, जब दूल्हे के नशे में धुत होने के कारण दुल्हन ने विवाह से साफ इनकार कर दिया। यह बरात एकेश्वर ब्लाक के नौगांवखाल क्षेत्र आई थी। दुल्हन के इस निर्णय की क्षेत्र में सर्वत्र सराहना हो रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बरात स्वागत के दौरान ही ऊल-जूलूल हरकत करने लगा दूल्हा

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बरात जब झंडीचौड़ दुल्हन के घर पहुंची, तब दूल्हा नशे में धुत था। वह बरात स्वागत के दौरान ही ऊल-जूलूल हरकत करने लगा। बावजूद इसके दुल्हन पक्ष ने बरात का स्वागत किया और दूल्हे को सम्मान के साथ विवाह मंडप में ले जाया गया।

    पूजन कार्यक्रम के बाद वरमाला की तैयारी होने लगी। इस बीच दुल्हन भी स्वजन व सखियों के साथ वरमाला लेकर विवाह मंडप में पहुंच गई।

    बरात बगैर दुल्हन के ही वापस लौटी

    बताया गया कि मंडप में जब दुल्हन ने दूल्हे को नशे में लड़खड़ाते देखा तो शादी करने से ही इनकार कर दिया। दुल्हन के इस निर्णय से वर पक्ष में सन्नाटा पसर गया। वधू पक्ष ने भी दूल्हे के नशे में धुत होने पर कड़ी आपत्ति जताई। बाद में दोनों पक्षों की आपसी रजामंदी के बाद बरात बगैर दुल्हन के ही वापस लौट गई।

    महिला आयोग ने धर्म परिवर्तन को दबाव बनाने के प्रकरण का लिया संज्ञान

    वहीं देहरादून में युवती से दुष्कर्म करने और फिर शादी के लिए धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने के मामले का राज्य महिला आयोग ने भी संज्ञान लिया है। आयोग ने इस मामले में एसएसपी को आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आदेश दिया है।

    आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने बताया कि मंगलवार को समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए उन्होंने एसएसपी से वार्ता की। उन्होंने कहा कि इस तरह के कृत्य करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। महिलाओं व बालिकाओं के खिलाफ बढ़ रही घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस को भी सख्ती बरतने की जरूरत है।