विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिलों को जोड़ने का काम करे युवा पीढ़ी: फिरोज खान

By Sunil NegiEdited By:
Published: Fri, 21 Feb 2020 09:39 AM (IST)Updated: Mon, 24 Feb 2020 07:29 AM (IST)

महाभारत में अर्जुन का किरदार निभाने वाले अभिनेता फिरोज खान ने युवा पीढ़ी को संदेश देते हुए कहा कि युवाओं ...और पढ़ें

दिलों को जोड़ने का काम करे युवा पीढ़ी: फिरोज खान
दिलों को जोड़ने का काम करे युवा पीढ़ी: फिरोज खान

देहरादून, जेएनएन। महाभारत में अर्जुन का किरदार निभाने वाले अभिनेता फिरोज खान ने युवा पीढ़ी को संदेश देते हुए कहा कि युवाओं को दिलों को तोड़ने की बजाय उन्हें जोड़ने का काम करना चाहिए। उन्हें हिंदुस्तान की सभ्यता और संस्कृति का विशेष ध्यान रखना चाहिए। हमारा हिंदुस्तान एकमात्र ऐसा देश है, जहां सभी धर्म के लोग रहते हैं। लेकिन, अलग-अलग प्रांत और मजहब से होने के बाद भी हम सभी में एक चीज समान है। हम सबका दिल हिंदुस्तानी है।

अभिनेता फिरोज खान पिछले दो दिन से निजी कार्य के चलते देहरादून में थे। गुरुवार को मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने देहरादून की खूबसूरती की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह उनकी सबसे पसंदीदा जगह है। उन्होंने देहरादून के साथ ही पूरे उत्तराखंड को फिल्मों और धारावाहिकों की शूटिंग के लिए मुफीद बताया। कहा कि यहां बेहद खूबसूरत लोकेशन हैं। प्रदेश सरकार अगर इन पर थोड़ा ध्यान दे तो उत्तराखंड इस क्षेत्र में अलग पहचान बना सकता है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात भी की है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में अभिनय सिखाने के लिए स्कूल बनना चाहिए। जिससे यहां के युवाओं को प्रोत्साहन मिल सके।

गाली-गलौज हमारी सभ्यता नहीं

अभिनेता फिरोज खान ने कहा कि फिल्मों में गाली-गलौज का चलन बढ़ता जा रहा है। ऐसा नहीं होना चाहिए। यह हमारी सभ्यता और संस्कृति में नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं फिल्मों में विलेन का रोल कर लोगों को यह संदेश देना चाहता था कि जो मैं विलेन बनकर कर रहा हूं, वो आपको नहीं करना चाहिए।

'खाकी में इंसान' पर बनेगा नाटक

पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) अशोक कुमार की लिखी किताब 'खाकी में इंसान' पर धारावाहिक बनने जा रहा है। अभिनेता फिरोज खान ने बताया कि इस संबंध में उनकी अशोक कुमार से बातचीत हुई है। किताब को पढ़ने के बाद स्क्रिप्ट तैयार की जाएगी। धारावाहिक की शूटिंग देहरादून में ही की जाएगी।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंडी संस्कृति की छाप के साथ रंग महोत्सव संपन्न Dehradun News

सीएए पर बोलने से बचे फिरोज

अभिनेता फिरोज खान ने सीएए पर कोई भी टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया। लेकिन, यह जरूर कहा कि अगर युवा पीढ़ी हिंदुस्तान की संस्कृति को पूरी तरह अपना ले तो रहने के लिए दुनिया में इससे बेहतर कोई देश नहीं होगा। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने हिंदुस्तान को बड़े प्यार से सींचा है। युवा पीढ़ी इसके टुकड़े न होने दे।

यह भी पढ़ें: गंगा से मांगा धारावाहिक कुर्बान हुआ के लिए आशीष Dehradun News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।