सस्पेंड होगा दुष्कर्म का आरोपित सिपाही, विजिलेंस को भेजी रिपोर्ट
दुष्कर्म का आरोपित सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद विजिलेंस को रिपोर्ट भेज दी गई है। सिपाही को सस्पेंड करने का अधिकार एसएसपी विजिलेंस को है।
देहरादून, जेएनएन। दुष्कर्म के आरोपित विजिलेंस के सिपाही को सस्पेंड किया जाएगा। इस संबंध में देहरादून की एसएसपी ने सिपाही के खिलाफ कोतवाली में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज होने के बाद विजिलेंस को रिपोर्ट भेज दी है। विजिलेंस के एसएसपी ने बताया कि सोमवार तक इस मामले में निर्णय लिया जाएगा।
डालनवाला क्षेत्र की एक महिला ने सिपाही राकेश सिंह पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। कहा कि उनके पड़ोस के गांव का राकेश पिछले दस सालों से दुष्कर्म कर रहा है। इस मामले में महिला ने पुलिस सिपाही पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर शहर कोतवाली में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है।
शहर कोतवाल शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही गिरफ्तारी होगी। हालांकि, एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद विजिलेंस को रिपोर्ट भेज दी गई है। सिपाही को सस्पेंड करने का अधिकार एसएसपी विजिलेंस को है। वहीं, एसएसपी विजिलेंस सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस ने बताया कि वह मसूरी में वीवीआइपी ड्यूटी पर हैं। सिपाही के खिलाफ आई रिपोर्ट का अभी अवलोकन नहीं किया है। सोमवार तक इस मामले में कार्रवाई की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: ट्यूशन जा रही किशोरी से युवक ने की छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार Dehradun News
यह भी पढ़ें: विवाहिता ने जेठ पर लगाया हथियार के बल पर दुष्कर्म का आरोप Dehradun News
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप