एसजीआरआर छात्रसंघ चुनाव: अभाविप के तीन प्रत्याशी निर्विरोध, अध्यक्ष-महासचिव पर सीधी टक्कर
एसजीआरआर पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में अभाविप के तीन प्रत्याशी उपाध्यक्ष, सह सचिव और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पदों पर निर्विरोध चुने ...और पढ़ें

HighLights
अभाविप के तीन प्रत्याशी निर्विरोध चुने जाने की तैयारी।
अध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष पदों पर अभाविप-एनएसयूआइ की सीधी टक्कर।
निर्विरोध जीत से अभाविप कार्यकर्ताओं में खुशी और उत्साह।
जागरण संवाददाता, देहरादून। एसजीआरआर पीजी कालेज में छात्रसंघ चुनाव की बिसात सज चुकी है। अध्यक्ष और महासचिव पद पर अभाविप और एनएसयूआइ के प्रत्याशी आमने-सामने हैं। वहीं उपाध्यक्ष, सह सचिव और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के पद पर अभाविप के सामने कोई दूसरा प्रत्याशी नहीं है।
कोषाध्यक्ष पद पर भी दोनों संगठनों के बीच सीधी टक्कर है। अध्यक्ष पद पर अभाविप के साहिल पंवार के सामने एनएसयूआइ की स्मिता चौहान हैं। महासचिव पद पर अभाविप के रोहित रावत और एनएसयूआइ के संदेश वर्मा मैदान में हैं।
उपाध्यक्ष पद पर अभाविप के ऋषभ भट्ट, सहसचिव पद पर महक और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर सिमरन कौर रैना ने नामांकन कराया है। इन तीनों पदों पर एक-एक नामांकन प्राप्त हुआ है।
नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन पदों पर अभाविप प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना तय है। कोषाध्यक्ष पद पर अभाविप की अर्चना पाल और एनएसयूआइ की तलत जेहरा के बीच मुकाबला है।
चुनाव कार्यालय की ओर से जारी सूची के अनुसार छह पदों के लिए कुल नौ नामांकन प्राप्त हुए हैं। अब नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी के बाद अंतिम प्रत्याशी सूची जारी होगी।
नामांकन की तस्वीर से साफ है कि अभाविप ने सभी छह पदों पर प्रत्याशी उतारे हैं, जबकि एनएसयूआइ ने तीन पदों पर दांव लगाया है। ऐसे में अध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष पद पर होने वाली सीधी टक्कर चुनाव का प्रमुख केंद्र रहेगी।
तीन पदों पर निर्विरोध जीत से अभाविप खेमे में उत्साह
तीन पदों पर निर्विरोध जीत के बाद अभाविप कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया। कार्यकर्ताओं ने कालेज परिसर में एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई और नारेबाजी की।
यह भी पढ़ें- MBBS फर्जी प्रमाणपत्र मामले में देहरादून के दो लेखपाल निलंबित, संघ ने किया कार्य बहिष्कार का ऐलान
संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने इसे छात्रसंघ चुनाव में उत्साहजनक शुरुआत बताया। उन्होंने कहा कि यह परिणाम आगामी छात्रसंघ चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं के उत्साह को बढ़ाने वाला है।
यह भी पढ़ें- देहरादून में कैंपस से पार्टियों तक फैला नशे का जाल, युवा बन रहे सप्लाई चेन का हिस्सा
यह भी पढ़ें- बेरोजगार युवा हो जाएं तैयार! देहरादून में लगने वाला है रोजगार मेला... 18 कंपनियां देंगी नौकरी- दुबई जाने का भी मौका
