बेरोजगार युवा हो जाएं तैयार! देहरादून में लगने वाला है रोजगार मेला... 18 कंपनियां देंगी नौकरी- दुबई जाने का भी मौका
देहरादून में 29 सितंबर को एक दिवसीय रोजगार मेला आयोजित होगा, जिसमें 18 निजी कंपनियां 904 युवाओं को नौकरी का अवसर देंगी।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, देहरादून। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से 29 सितंबर को देहरादून में एक दिवसीय रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा।
मेले में 18 निजी क्षेत्र की कंपनियां भाग लेंगी और विभिन्न पदों पर 904 युवाओं के चयन का अवसर मिलेगा। रोजगार मेला सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा।
सेवायोजन विभाग ने युवाओं से निर्धारित तिथि और समय पर पहुंचकर रोजगार के इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।
यह भी पढ़ें- प्रयागराज में रोजगार मेला: 81 चयनित अभ्यार्थियों को केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने दिया नियुक्ति पत्र
मेले के दिन भी कराया जा सकेगा पंजीकरण
क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ममता चौहान नेगी ने बताया कि रोजगार मेले में देहरादून के साथ अन्य जिलों के बेरोजगार युवा भी प्रतिभाग कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय परिसर में पूर्व पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। मेले के दिन भी पंजीकरण कराया जा सकेगा।
- रोजगार मेले में विदेश में रोजगार का अवसर भी युवाओं के लिए उपलब्ध रहेगा। सेवायोजन विभाग की मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के तहत दुबई के निर्माण क्षेत्र में रोजगार के लिए आइटीआइ प्रमाणपत्र धारक अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए हैं। फ्रेशर अभ्यर्थियों के लिए छह माह का अनुभव और न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है।
इन कंपनियों में नौकरी का अवसर
- कैंप 108,
- स्काई विंग एडवाइजर प्राइवेट लिमिटेड,
- बजाज आटो,
- बजाज कैपिटल,
- टाटा इलेक्ट्रानिक,
- टाटा मोटर्स,
- आरएसपीएल मैनपावर,
- महिंद्रा एंड महिंद्रा,
- बार्बीक्यूनेशन,
- अकल इनफारमेशन सिस्टम लिमिटेड गुरुग्राम,
- मेंटर वाटर एक्सपर्ट,
- नील मेटल हरिद्वार समेत 18 कंपनियां प्रतिभाग करेंगी,
ये दस्तावेज साथ लाना जरूरी
- बायोडाटा,
- मूल शैक्षणिक एवं अन्य प्रमाणपत्र, उनकी छायाप्रतियां,
- सेवायोजन कार्यालय का पंजीयन कार्ड और वैध पहचान पत्र,
