विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज में रोजगार मेला: 81 चयनित अभ्यार्थियों को केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने दिया नियुक्ति पत्र

By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sat, 19 Sep 2026 05:15 PM (IST)

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने प्रयागराज में आयोजित रोजगार मेले में 81 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। यह ...और पढ़ें

प्रयागराज के राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में आयोजित रोजगार मेला में प्रतिभागी को नियुक्ति पत्र देतीं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल। जागरण

प्रयागराज के राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में आयोजित रोजगार मेला में प्रतिभागी को नियुक्ति पत्र देतीं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल। जागरण

HighLights

  1. केंद्र सरकार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार काम कर रही : अनुप्रिया

  2. राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के अटल सभागार में आयोजित हुआ भारत सरकार का रोजगार मेला

संसू, फाफामऊ (प्रयागराज)। गंगापार में शांतिपुरम स्थित राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय परिसर के अटल सभागार में शनिवार को भारत सरकार के रोजगार मेले का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन उर्वरक राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल रहीं। उन्होंने 81 चयनित अभ्यार्थियों को नियुक्ति पत्र दिया।

देश के 45 स्थानों पर संपन्न हुआ रोजगार मेला 

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि भारत सरकार की ओर से आयोजित 20वां रोजगार मेला देश भर में एक साथ 45 स्थानों पर संपन्न हुआ। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया। आज अटल सभागार में 81 चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया है, जो अलग-अलग विभाग से जुड़े हुए हैं।

अनुप्रिया ने सरकारी योजनाओं, उपलब्धियां को बताया

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। सरकार की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियां का उल्लेख करते हुए कहा कि युवाओं के प्रतिभा और कौशल को अवसर देने पर जोर दिया जा रहा है। अंत में उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर फाफामऊ भाजपा विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, वाचस्पति सहित जीएसटी के अधिकारी सहित अन्य राजनीति से जुड़े लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- सपा, बसपा और कांग्रेस में हमेशा निषादों का हक छीना है, UP के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने विपक्ष को घेरा

यह भी पढ़ें- प्रयागराज के रास्ते दिल्ली-वाराणसी Vande Bharat Sleeper के ट्रायल को लेकर तैयारी शुरू, प्रधानमंत्री दिखा सकते हैं हरी झंडी