छात्र संघ चुनाव में अभाविप की जीत युवाओं का धामी सरकार पर भरोसा: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने छात्र संघ चुनावों में अभाविप की शानदार जीत पर बधाई दी है। उन्होंने कहा ...और पढ़ें

फाइल फोटो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो जागरण, देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने राज्य के सबसे बड़े महाविद्यालय डीएवी पीजी कालेज समेत अन्य महाविद्यालयों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) को मिली शानदार जीत के लिए विजयी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में छात्र संघ चुनाव में अभाविप को 85 प्रतिशत सीटों पर मिली जीत का संदेश साफ है कि युवाओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उनके हित में लिए गए निर्णयों पर अगाध भरोसा जताया है।
भट्ट ने एक वक्तव्य में अभाविप की जीत को प्रदेश के युवा वर्ग के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और विकास के प्रति अटूट विश्वास का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि डीएवी पीजी कालेज के छात्र संघ चुनाव में अभाविप का लहराया परचम यह साबित करता है कि प्रदेश का युवा राष्ट्रवादी विचारों और सकारात्मक परिवर्तन के साथ खड़ा है।
यह जीत युवा मन मस्तिष्क में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की प्रतिबद्धता की है, जो युवाओं के मध्य सांस्कृतिक राष्ट्रवादी विचारों और उच्च आदर्शों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की युवा पीढ़ी ने केंद्र सरकार और राज्य की धामी सरकार द्वारा चलाए जा रहे युवा कल्याणकारी प्रयासों, रोजगार और पारदर्शी व्यवस्थाओं पर अपनी स्वीकृति की मुहर लगाई है।
यह जीत शिक्षण संस्थानों में स्थापित उत्कृष्ट शैक्षणिक माहौल और युवाओं के स्वर्णिम भविष्य को लगातार किए जा रहे प्रयासों का परिणाम है। राज्य का युवा ‘विकसित उत्तराखंड’ के निर्माण की दिशा में लगातार मजबूत और ठोस पहल चाहता है, यह जनादेश उसी सोच का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि यह विपक्ष और नकारात्मक एजेंडे का परिणाम भी है। यह ऐतिहासिक परिणाम उन ताकतों के मुंह पर तमाचा है, जो युवा पीढ़ी को उम्र और वर्ग में बांटकर अपना नकारात्मक एजेंडा चमकाना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें- देहरादून के एमकेपी पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी का दबदबा, पांच पदों पर अभाविप और एक पर एनएसयूआई की जीत
जो लोग युवाओं को भड़काकर देश और प्रदेश की विकास गति को अवरुद्ध करने का षड्यंत्र रचते हैं, उन्हें राज्य के प्रबुद्ध छात्र-युवाओं ने सिरे से खारिज कर दिया है।
यह भी पढ़ें- फर्जी MBBS दाखिला रैकेट: देहरादून में दो और आरोपी गिरफ्तार, अब तक कुल पांच पकड़े गए
यह भी पढ़ें- देहरादून: डीएवी पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का मतदान शुरू होते ही हंगामा, पुलिस से भिड़े NSUI कार्यकर्ता
